Jaunpur News: फार्म-6, 7 एवं 8 भरवाने के लिये लगेगा कैम्प

Aap Ki Ummid
follow us

जौनपुर। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा दिये गये निर्देश के क्रम में समस्त उपजिलाधिकारी को अवगत कराया कि जनपद में 19 सितम्बर को आयोजित होने वाले तहसील दिवस पर ऐसे मतदाता जिनका नाम 10 अप्रैल को अंतिम प्रकाशित मतदाता सूची में किन्हीं कारणों से सम्मिलित होने से छूट गया है, उन मतदाताओं से फार्म-6 भरवाने, मतदाता सूची में विद्यमान किसी प्रविष्टि में कोई संशोधन हो तो फार्म-8 भरवाने एवं मृतक, शिफ्‌टेड मतदाताओं के नाम विद्यमान निर्वाचक नामावली से अपमार्जन हेतु-7 भरवाने हेतु विशेष कैम्प आयोजित कराते हुए जनसामान्य में व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाना है। कैम्प में प्राप्त होने फार्म-6, 7 एवं 8 का विवरण भी सायं 4 बजे तक उपलब्ध कराया जाना अपेक्षित है। उक्त के अतिरिक्त यह भी अवगत कराया गया कि प्रत्येक माह होने वाले तहसील दिवस पर मतदाताओं से अधिक से अधिक संख्या में फार्म-6, 7 एवं 8 भरवाने हेतु कैम्प का आयोजन किया जाना है।


ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!