बरसठी, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के हंसिया गांव निवासी राहुल बिंद पुत्र लालचंद बिंद के खिलाफ पुलिस ने जिला बदर की कार्रवाई की गयी। राहुल के खिलाफ स्थानीय थाने में 5 मुकदमे दर्ज बताए गए हैं। प्रशासन के आदेश पर उसे तीन माह के लिए जिला बदर किया गया है। सोमवार को पुलिस टीम राहुल बिंद के घर पहुंची और गांव में माइक से अलाउंस कराते हुए डुगडुगी पिटवाकर जिला बदर की कार्रवाई की सार्वजनिक सूचना दी। पुलिस ने ग्रामीणों को बताया कि राहुल बिंद को 3 माह की अवधि के लिए जिले की सीमा से बाहर रहने का आदेश दिया गया है। मुनादी के दौरान पुलिस ने स्पष्ट किया कि जिला बदर की लिखित सूचना स्थानीय थाने में देकर ही वह जाएगा और 3 माह की निर्धारित अवधि पूरी होने के बाद ही जिले में प्रवेश कर सकेगा। पुलिस की इस कार्रवाई से गांव में हलचल मच गई। अधिकारियों ने आदेश का उल्लंघन करने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी।
Jaunpur News: गांव में गूंजी डुगडुगी, 5 मुकदमों के आरोपी को किया गया जिला बदर
सितंबर 07, 2026
follow us
.jpg)







