जौनपुर। जन शिक्षा समिति काशी प्रदेश द्वारा आयोजित प्रांतीय खेलकूद समारोह में सरस्वती शिशु मंदिर माध्यमिक विद्यालय गौराबादशाहपुर के 26 भैया—बहनों ने प्रतिभाग किया। यह प्रतियोगिता सरस्वती विद्या मंदिर इण्टर कालेज मयंक माझावर सुल्तानपुर में सम्पन्न हुई जहां सरस्वती शिशु मन्दिर माध्यमिक विद्यालय गौराबादशाहपुर को प्रान्त में दूसरा स्थान प्राप्त हुआ। विद्यालय के भैया—बहनों ने 7 गोल्ड मेडल, 18 सिल्वर मेडल एवं 8 रजत मेडल प्राप्त किये।
शिशु वर्ग में भैया देव सिंह ने व्यक्तिगत चैंपियन तथा बाल वर्ग में बहन रिया यादव ने व्यक्तिगत चैंपियन शिल्ड प्राप्त किया। गोल्ड मेडल प्राप्त करने वाले भैया बहनों में तेजल सिंह, सौम्या, अंशिका, शिवांगी चौहान, देव सिंह, रिया यादव, आदित्य यादव, आयुष यादव शामिल हैं।
विद्यालय के प्रधानाचार्य कमलेश जी ने सभी भैया—बहनों को शुभकामना दिया। साथ ही विद्यालय के खेलकूद प्रमुख डब्लू जी, राजेश जी एवं किरन यादव को धन्यवाद प्रदान किया। वहीं प्रधानाचार्य जी ने बताया कि गोल्ड मेडल प्राप्त करने वाले भैया बहन आगामी 12 से 16 अक्टूबर तक देवरिया में होने वाले क्षेत्रीय खेल कूद समारोह में भाग लेंगे।
.jpg)







