जौनपुर। श्री लक्ष्मी पूजा महासमिति ट्रस्ट जौनपुर की बैठक सुनिश्चित हुई जो 27 सितम्बर दिन रविवार को प्रात: 11 बजे से होगी। उक्त बैठक नगर के जेसीज चौराहा—वाजिदपुर तिराहा के बीच में स्थित सिद्धार्थ उपवन के सभागार में होगी। इस आशय की जानकारी महासमिति के अध्यक्ष कृष्ण कुमार जायसवाल ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी है। वहीं महासचिव संतोष यादव ने महासमिति के समस्त संरक्षकों, पदाधिकारियों, सदस्यों से उक्त अवसर पर अधिक अधिक संख्या में पहुंचकर बैठक को सफल बनाने की अपील किया है।
Jaunpur News: श्री लक्ष्मी पूजा महासमिति की बैठक 27 को
सितंबर 26, 2026
follow us
.jpg)






