Jaunpur News: 100 वर्षों की संघ यात्रा विषय पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने की गोष्ठी

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: 100 वर्षों की संघ यात्रा विषय पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने की गोष्ठी


चन्दन अग्रहरि

शाहगंज, जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा शताब्दी वर्ष पर भारत माता एवं संघ सरसंघ चालक डा केशव बलिराम हेडगेवार एवं द्वितीय सरसंघ चालक माधव सदाशिव गोलवलकर गुरुजी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करके प्रांत सह प्रमुख सामाजिक समरसता, काशी प्रांत के राष्ट्रीय मुख्य वक्ता शिवप्रकाश ने संघ संस्थापक डा. साहब एवं देश की एकता एवं अखंडता में योगदान देने वाले तमाम प्रमुख जनों के विषय एवं संघ की 100 वर्षों की यात्रा के बारे में विस्तार से बताया। साथ ही कहा संघ कार्य ईश्वरीय कार्य है। उसका समस्त कार्य समाज के भले एवं स्वालंबन हेतु कार्य करता है जो भगवा ध्वज को गुरु मानकर अपने गुरु के सान्निध्य में ही स्वयंसेवक अपना मस्तक ऊंचा करके सीना तानकर देश और समाजसेवा में लगे हुए रहते हैं।

आयोजन नगर के उत्सव वाटिका में रविवार सायं आयोजित हुई गोष्ठी में दिलीप अग्रहरि, यशवंत गौतम, रामपलट अग्रहरि, लालमनी मिश्रा, गुरु दयाल, अनिल मोदनवाल, किशोर यादव, प्रदीप जायसवाल, महेंद्र यादव, अजय सिंह, राम आसरे मौर्य, रतन, मनोज गुल्लू, ईशान राम, सुनिल, शुभम यादव, सतीश, देवेश, सुनिल अग्रहरि टप्पू , रूपेश जायसवाल, काशीनाथ, अवनीश, विनय, अमन, श्रीराम आदि तमाम व्यवसायी, डाक्टर, अधिवक्ता, अध्यापकगण मौजूद रहे।


ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!