Jaunpur News: पुरानी रंजिश में हुई मारपीट में महिला जख्मी

Aap Ki Ummid
follow us

डा. प्रदीप दूबे

सुइथाकला, जौनपुर। सरपतहां थाना क्षेत्र के पट्टी नरेंद्रपुर गांव में गुरुवार को पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें 53 वर्षीय मंजू देवी पत्नी राम इकबाल प्रजापति गंभीर रूप से जख्मी हो गईं। बताया गया कि दोनों पक्षों के बीच पहले से विवाद चल रहा है और इसे लेकर मुकदमा भी न्यायालय में विचाराधीन है। गुरुवार को किसी बात को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और मारपीट शुरू हो गई। इसी दौरान मंजू देवी के सिर में चोट लग गई। परिजन उन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गये जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। ग्रामीणों के अनुसार करीब एक माह पूर्व भी दोनों पक्षों के बीच मारपीट की घटना हो चुकी है। इसके बाद भी विवाद शांत नहीं हुआ और गुरुवार को फिर दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। इस संबंध में थानाध्यक्ष रामाश्रय राय ने बताया कि मामले में दो महिलाओं समेत 4 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई कर रही है।


ads

ads

ads

ads

ads

ads


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!