Jaunpur News: शारदीय नवरात्र को लेकर श्री दुर्गा पूजा महासमिति ने की तैयारी बैठक

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: शारदीय नवरात्र को लेकर श्री दुर्गा पूजा महासमिति ने की तैयारी बैठक


जौनपुर। श्री दुर्गा पूजा महासमिति के साधारण सभा की बैठक महासमिति के केन्द्रीय कार्यालय नवदुर्गा शिव मंदिर नखास में अध्यक्ष मनीष देव की अध्यक्षता में हुई। बैठक में आगामी शारदीय नवरात्र पर महासमिति द्वारा आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों एवं तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गयी। साथ ही पुरस्कार वितरण सहित अन्य आयोजनों की रूप—रेखा पर भी विचार-विमर्श किया गया।

इस मौके पर अध्यक्ष मनीष देव ने शारदीय नवरात्र के कार्यक्रमों की विस्तृत रूप—रेखा प्रस्तुत करते हुये कहा कि नवरात्र के दौरान सभी कार्यक्रमों को सुव्यवस्थित, गरिमामय एवं भव्य रूप से सम्पन्न कराने के लिये समयबद्ध तैयारी आवश्यक है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों से आयोजन को सफल बनाने के लिये सक्रिय सहयोग की अपील किया।

इस दौरान शारदीय नवरात्र से पहले नगर एवं ग्रामीण अंचलों की सड़कों की खराब स्थिति पर चर्चा की गयी। महासमिति ने जिला प्रशासन से मांग किया कि नवरात्र शुरू होने से पहले नगर और ग्रामीण क्षेत्रों की प्रमुख सड़कों को गड्ढा मुक्त कराया जाय, ताकि विभिन्न पूजा समितियों को मां दुर्गा की प्रतिमाओं को पंडालों तक ले जाने में किसी प्रकार की परेशानी न हो। साथ ही बिजली, साफ-सफाई आदि की व्यवस्था को लेकर भी जिला प्रशासन से आवश्यक कदम उठाने की मांग की गयी।

इसी क्रम में महासचिव मनीष गुप्ता ने उपस्थित सदस्यों से आगामी कार्यक्रमों को लेकर सुझाव आमंत्रित करते हुये कहा कि सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों के सामूहिक सहयोग और सुझावों से शारदीय नवरात्र के कार्यक्रमों को और अधिक प्रभावी एवं सफल बनाया जा सकेगा। साथ ही महासमिति ने निर्णय लिया कि जल्द ही महासमिति के पदाधिकारी, संरक्षक मंडल एवं अध्यक्ष मनीषदेव के नेतृत्व में जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका, अधीक्षण अभियंता विद्युत विभाग से मुलाकात किया जायेग और जनसमस्याओं से सम्बन्धित मांगों का पत्रक सौंपा जायेगा।

इस दौरान महासमिति के संरक्षकों, प्रबन्ध कार्यकारिणी सदस्यों एवं अति विशिष्ट सदस्यों ने भी अपने सुझाव प्रस्तुत किये। सदस्यों ने नवरात्र के दौरान होने वाले आयोजनों, पुरस्कार वितरण सहित अन्य कार्यक्रमों को लेकर महत्वपूर्ण सुझाव देते हुये सभी ने मिलकर आयोजन को सफल बनाने पर बल दिया। इस अवसर पर संरक्षक विन्ध्याचल सिंह, निखिलेश सिंह, राधेकृष्ण ओझा, विशिष्ट सदस्य शशांक सिंह, मोती लाल यादव, अनिल अस्थाना, लालचन्द्र निषाद, अनिल साहू, विनोद यादव, अरविन्द बैंकर, अतुल सिंह, विवेक सिंह, राम प्रकाश यादव, गौरव श्रीवास्तव, विश्व प्रकाश श्रीवास्तव, महेश जायसवाल, रत्नेश सिंह, अमित गुप्ता, संदीप जायसवाल, राजन अग्रहरि, शैलेन्द्र मिश्रा, विजय गुप्ता, संजय मोदनवाल, संजय विश्वकर्मा, चंदन यादव, विष्णु, मो. शाहिद, लालता सोनकर, श्रीपाल यादव, ज्ञानेन्द्र दूबे, अभिषेक अग्रहरी, प्रिन्स तनेजा, विवेक जायसवाल सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!