Jaunpur News: भाजपा नगर दक्षिणी ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: भाजपा नगर दक्षिणी ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा


चहुंओर गूंजा भारत माता का जयकारा

वंदेमातरम्: हर हाथ में दिखा राष्ट्र ध्वज

शुभांशू जायसवाल

जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी जौनपुर नगर दक्षिणी की ओर से स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गयी। यात्रा में हजारों की संख्या में पार्टी के पदाधिकारी, शक्ति केंद्र संयोजकगण, बूथ अध्यक्ष, व्यापारी, विद्यार्थी आदि शामिल रहे।

भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष डा. कमलेश निषाद के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गयी जिसमें शामिल जन समुदाय ने हर्षोल्लास के साथ तिरंगा यात्रा निकालकर देशभक्ति का संदेश दिया। तिरंगा यात्रा पॉलिटेक्निक चौराहे से लेकर रूहट्टा, ओलन्दगंज, सद्भावना तिराहा, जोगियापुर से होते हुये कलेक्ट्रेट तिराहा के बाद शहीद स्तम्भ पर पहुंचकर समाप्त हुई।

तिरंगा यात्रा में उपस्थित सभी लोग तिरंगा झंडा लहराते हुए भारत माता की जय, महात्मा गांधी अमर रहें, चंद्रशेखर आजाद, भगत सिंह अमर रहें आदि नारे लगा रहे थे। उपस्थिति जन समुदाय का उत्साह देखते ही बन रहा था। हर्ष और उल्लास के साथ निकली इस तिरंगा यात्रा में देशभक्ति की बयार बह रही थी। तिरंगा यात्रा में उपस्थित लोग हर घर तिरंगा लगाने की अपील भी लोगों से कर रहे थे। उनका आग्रह था कि सभी व्यक्ति अपने आवास पर और अपने अपने प्रतिष्ठानों पर तिरंगा झंडा अवश्य लगायें।

तिरंगा हमारे देश की आन—बान—शान है: राज्यमंत्री

मुख्य अतिथि गिरीश चंद्र यादव खेल एवं युवा कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) ने कहा कि तिरंगा हमारे देश की आन—बान—शान है। इसके सम्मान की रक्षा करना हम सभी का दायित्व है। इसके सम्मान की रक्षा के लिए हजारों लोगों ने अपने प्राण गवाएं हैं। इस तिरंगा यात्रा के माध्यम से हम सभी शहीदों के प्रति अपनी कृतज्ञता ज्ञापित करते हैं और अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।

ऐसी यात्रा वर्ष पर्यंत निकलनी चाहिये: अशोक श्रीवास्तव

विधानसभा प्रभारी/पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव ने बताया कि इस तरह की यात्रा वर्ष पर्यंत निकलनी चाहिए, ताकि हम सब अपने आने वाली पीढ़ियों को आजादी का महत्व बता सकें और राष्ट्र के नाम पर हंसते हंसते अपनी जान गंवा देने वाले शहीदों के बारे में अवगत करा सकें।

राहगीरों को दिलायी गयी शपथ

तिरंगा यात्रा निकलने के पहले पार्टीजनों ने "हर घर तिरंगा घर घर तिरंगा" कार्यक्रम को गति प्रदान करने हेतु हस्ताक्षर अभियान के माध्यम से आने-जाने वाले राहगीरों से हस्ताक्षर कराकर अपने घरों पर ससम्मान तिरंगा लहराने की शपथ भी दिलाई।

आकर्षण का केन्द्र रहीं महापुरूषों की झांकियां

यात्रा में अश्व की अगुवाई में भारत माता, महात्मा गांधी, भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद, सुभाष चंद्र बोस, वीर अब्दुल हमीद, वीर सावरकर, सरदार पटेल, डा. अंबेडकर जी, कारगिल युद्ध के योद्धाओं सहित तमाम अन्य शहीदों की झांकियां भी निकाली गई। झांकियों का मुख्य आकर्षण भारत माता एवं महात्मा गांधी की सजीव लाग रही। उपस्थित जनसमुदाय ध्वनि विस्तारक यंत्रों पर बजने वाली देशभक्ति धुनों पर थिरक रहा था।

इन महानुभावों की रही गरिमामयी उपस्थिति

इस अवसर पर पूर्व विधायक सुरेन्द्र प्रताप पूर्व, जिला महामंत्री अजय सिंह, संदीप तिवारी, जिला उपाध्यक्ष अमित श्रीवास्तव, सुरेंद्र सिंघानिया, विकास शर्मा, पूर्व सभासद सुधांशु सिंह, नीरज सिंह, मण्डल महामंत्री राजेश कन्नौजिया, अभिषेक श्रीवास्तव, नीरज मोर्य, अंजना सिंह, जय विजय सोनकर, बसंत प्रजापति, मनोज तिवारी, रीता पटेल, अरविंद गुप्ता, दीपक मिश्रा, निशाकांत द्विवेदी, बौद्धिक प्रकोष्ठ के नगर संयोजक प्रदीप तिवारी, जगमेंद्र निषाद, सभासद मुन्ना सिंह, विपिन सिंह, सभासद सिपिन रघुवंशी, निशि सोनकर, विमला श्रीवास्तव, मिलन, माधुरी, गयात्री, राखी, रत्नेश मौर्य, डॉ. ब्रह्मेश शुक्ल, सीमा तिवारी, शिवकमल मौर्य, धीरज सिंह, जटाशंकर त्रिपाठी, गौरव जायसवाल, अजीत श्रीवास्तव, राजेश निषाद, संदीप सोनकर, प्रदीप तिवारी, पंकज श्रीवास्तव, राजीव सिंह, राकेश शर्मा, रामभरत यादव, उपदेश चौहान, नंदलाल यादव, अंजना श्रीवास्तव्, सुधांशु विश्वकर्मा, अंकित गुप्ता, पवन निषाद, मनोज सेठ सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!