Jaunpur News: मुकदमा के बाद सुलह का दबाव एवं धमकी

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: मुकदमा के बाद सुलह का दबाव एवं धमकी


पुलिस अधीक्षक से सुरक्षा व कार्यवाही की मांग

मड़ियाहूं, जौनपुर। सुरेरी थाना क्षेत्र के भानपुर गांव निवासी कलीम पुत्र बकरीदु ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर मुकदमा दर्ज होने के बाद विपक्षीगण द्वारा सुलह-समझौते का दबाव बनाने और धमकी देने का आरोप लगाया है।

कलीम के अनुसार बीते 17 अगस्त को पुरानी रंजिश को लेकर इन्साफ शाह, अमीन शाह, इम्तियाज, शमीम, अनीस, हबिबुन तथा रुमाना समेत अन्य लोगों ने उसकी बाउंड्रीवाल गिरा दी। विरोध करने पर कथित रूप से हथौड़ा, रम्मा, कुदाल और लोहे की रॉड लेकर मारने के लिए दौड़े तथा गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दी। मामले में थाना सुरेरी में मुकदमा दर्ज होने के बाद कलीम का आरोप है कि विपक्षी पक्ष द्वारा उस पर और उसके परिवार पर लगातार सुलह करने का दबाव बनाया जा रहा है। सुलह से इनकार करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी देने का भी आरोप है।

पीड़ित ने एसएसपी से अपने और परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित कराने, धमकी देने वालों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई कराने तथा मामले की निष्पक्ष एवं विधि सम्मत विवेचना सुनिश्चित कराने की मांग किया है। पीड़ित ने कहा कि वह किसी दबाव में सुलह नहीं करना चाहता और मामले में निष्पक्ष कानूनी कार्रवाई चाहता है।



ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!