Jaunpur News: महिला दो बच्चों संग हुई लापता, भाई ने जतायी अनहोनी की आशंका

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: महिला दो बच्चों संग हुई लापता, भाई ने जतायी अनहोनी की आशंका


दहेज के लिये प्रताड़ित करने का सुसराल पक्ष पर लगाया आरोप

विनोद कुमार

केराकत, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के शहाबुद्दीनपुर (खेपतपुर) गांव में शनिवार सुबह एक महिला अपने दो बच्चों के साथ अचानक लापता हो गई। घर में महिला और बच्चों के नहीं मिलने पर स्वजन ने पहले आस-पास के क्षेत्र में तलाश शुरू किया। रिश्तेदारों और संभावित ठिकानों पर भी जानकारी की गई लेकिन देर तक कोई सुराग नहीं मिला। घटना की जानकारी होने पर महिला का भाई भी गांव पहुंचा और काफी खोजबीन किया। कोई जानकारी नहीं मिलने पर उसने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया और बहन व दोनों बच्चों के साथ अनहोनी की आशंका जताई।

सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के करंजाकला निवासी सरवन कुमार ने पुलिस को बताया कि उनकी बहन मधु देवी की शादी करीब 6 वर्ष पूर्व शहाबुद्दीनपुर निवासी प्रफुल कुमार से हुई थी। दंपती के दो बच्चे हैं। पुत्र मयंक और पुत्री मनु। प्रफुल कुमार रोजी-रोटी के सिलसिले में पुणे में रहता है। शनिवार सुबह मधु के दोनों बच्चों के साथ लापता होने की जानकारी मिली तो परिवार में चिंता बढ़ गई। सरवन कुमार का आरोप है कि उनकी बहन को ससुराल में दहेज को लेकर आए दिन प्रताड़ित किया जाता था। उन्होंने सास इंदावती और ननद गुड़िया पर बहन के साथ शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है।

भाई के अनुसार मधु किन परिस्थितियों में दोनों बच्चों के साथ घर से निकली और उसके बाद कहां गई, इसकी जानकारी अभी नहीं हो सकी है। भाई ने पुलिस से महिला और दोनों बच्चों की जल्द तलाश कराने तथा मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपित सास व ननद के विरुद्ध उचित धाराओं में कार्रवाई की मांग किया है। प्रभारी निरीक्षक अमरेंद्र पांडेय ने बताया कि प्रार्थना पत्र मिला है। मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई की जा रही है।

ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!