Jaunpur News: देश के प्रति प्रेम, एकता एवं सम्मान का प्रतीक है तिरंगा यात्रा: ज्ञान प्रकाश

Aap Ki Ummid
follow us



Jaunpur News: देश के प्रति प्रेम, एकता एवं सम्मान का प्रतीक है तिरंगा यात्रा: ज्ञान प्रकाश


अमित सिंह/बीके सिंह

जौनपुर। तिरंगा यात्रा देश के प्रति प्रेम, एकता और सम्मान का प्रतीक है। यह यात्रा हमें स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान की याद दिलाती है और नागरिकों, खासकर युवा पीढ़ी में राष्ट्र भावना जागृत करती है।

जफराबाद में हरगोविंद इंटर कॉलेज से शहीद स्मारक हौज तक आयोजित तिरंगा यात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल जौनपुर के प्रख्यात समाजसेवी और वरिष्ठ भाजपा नेता धर्मवीर ज्ञान प्रकाश सिंह ने तिरंगा यात्रा को लेकर पूछे गए एक सवाल के जवाब में उपरोक्त बातें कही। साथ ही आगे कहा कि यह यात्रा राष्ट्रीय अखंडता का संदेश देती है और नागरिकों के मन में देश के प्रति सम्मान और प्रेम बढ़ाती है। इस यात्रा का उद्देश्य देश के लिए जान कुर्बान करने वाले वीरों और स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग को याद करना तथा जाति, धर्म और क्षेत्र से ऊपर उठकर सबको एक सूत्र में पिरोना है। युवाओं को यह बताना कि आज़ादी कितनी मुश्किलों से मिली है और इसका मोल क्या है।

श्री सिंह ने आगे कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में घर-घर तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। तिरंगा यात्रा में भाजपा नेता अरविंद सिंह, सुनील सिंह, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमोद बरनवाल, प्रधान चंदन सिंह, सुभाष शुक्ला, मंगला सिंह, सिरकोनी मण्डल महामंत्री चन्द्र प्रकाश तिवारी, बब्बू मिश्र, अनिल सिंह सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। तिरंगा यात्रा का सुंदर और प्रेरणादायक आयोजन सिरकोनी मंडल अध्यक्ष रजनीश चौबे ने किया।

जफराबाद में निकली तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के नारे से गूंजा क्षेत्र

हरगोविंद इंटर कॉलेज जफराबाद से प्रारंभ तिरंगा यात्रा कस्बे में होते हुए शहीद स्मारक हौज तक पहुंची। यात्रा में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, समर्थक और हरगोविंद इंटर कालेज के छात्र—छात्राएं व स्थानीय लोग शामिल हुये। हाथों में तिरंगा लेकर लोगों ने देशभक्ति के नारों के साथ स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों को नमन किया। अभिषेक सिंह, डॉ संजीव सिंह, रमेश चन्द्र जायसवाल, सन्दीप सेठ, सर्वेश सिंह, अमूल्य सिंह, शिवम बरनवाल, सूरज बरनवाल, नीरज शुक्ला सहित तमाम लोगों ने तिरंगा यात्रा का स्वागत किया।

ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!