Jaunpur News: आचार्य शान्तनु जी महाराज के मुखारविन्द से एक बार फिर गूंजेगी भव्य श्रीराम कथा

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: आचार्य शान्तनु जी महाराज के मुखारविन्द से एक बार फिर गूंजेगी भव्य श्रीराम कथा




बीआरपी इण्टर कालेज के मैदान पर 20 अक्टूबर को निकलेगी भव्य कलश यात्रा

21 से 29 अक्टूबर तक होगा नौ दिवसीय श्री राम कथा का आयोजन

श्री रामकथा को सफल बनाने के लिये कैलाशपति पर हुआ संकल्प-पूजन

अमित सिंह

जौनपुर। जमदग्नि ऋषि की पावन धरा एक बार फिर श्रीराम कथा की अमृतवाणी से गुंजायमान होने जा रही है। अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कथा व्यास पूज्य आचार्य शान्तनु जी महाराज के मुखारविंद से आगामी 21 से 29 अक्टूबर तक बीआरपी इंटर कॉलेज खेल मैदान में भव्य श्रीराम कथा का आयोजन होगा। एवं कथा शुरु होने के एक दिन पूर्व यानि 20 अक्टूबर को भव्य एवं विशाल कलश यात्रा भी निकाली जाएगी।

आयोजन की विशेषता यह है कि वर्ष 2023 में भी इसी मैदान पर सेवा भारती के नेतृत्व में वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह द्वारा पूज्य आचार्य शान्तनु जी महाराज की कथा का भव्य आयोजन कराया गया था जिसने अभूतपूर्व जनसमागम के साथ पूरे जनपद में विशेष पहचान बनाई थी। इसके बाद वर्ष 2024 में श्री सिंह द्वारा इसी परिसर में अंतर्राष्ट्रीय कथा व्यास पूज्य प्रेमभूषण जी महाराज की विशाल श्रीराम कथा आयोजित कराई गई थी। अब फिर वही मैदान, वही आस्था और एक बार फिर पूज्य आचार्य शान्तनु जी महाराज की अमृतमयी वाणी—इसे लेकर जनपद के श्रद्धालुओं में अभी से उत्साह का वातावरण है।

इसी क्रम में सोमवार को निज निवास कैलाशपति गोधना पर पूज्य आचार्य शान्तनु जी महाराज के आगमन पर ज्ञान प्रकाश सिंह ने सपरिवार उनका स्वागत किया। महादेव के प्रिय श्रावण मास के द्वितीय सोमवार पर पूज्य महाराज जी द्वारा आगामी कलश यात्रा एवं श्रीराम कथा के सफल, मंगलमय एवं जनकल्याणकारी आयोजन के लिए संकल्प-पूजन कराया गया।

श्री सिंह ने कहा कि श्रीराम कथा जनमानस को केवल भक्ति से नहीं जोड़ती, बल्कि संस्कार, मर्यादा, सेवा और सामाजिक समरसता का संदेश भी देती है। 20 अक्टूबर को भव्य कलश यात्रा निकलेगी एवं 21 से 29 अक्टूबर तक श्री रामकथा का आयोजन होगा। इस आयोजन को ऐसा भव्य और सुव्यवस्थित स्वरूप देने का प्रयास रहेगा जिससे अधिक से अधिक श्रद्धालु कथा श्रवण का पुण्य लाभ प्राप्त कर सकें।

इस अवसर पर प्रान्त कार्यवाह काशी प्रान्त मुरली पाल, विभागध्यक्ष सेवा भारती जौनपुर डॉ. तेज सिंह सहित तमाम गणमान्यजन उपस्थित रहे।

ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!