Jaunpur News: श्री चित्रगुप्त भगवान पूजन महासमिति की बैठक सम्पन्न

Aap Ki Ummid
follow us

Jaunpur News: श्री चित्रगुप्त भगवान पूजन महासमिति की बैठक सम्पन्न

संजय शुक्ला

जौनपुर। श्री चित्रगुप्त भगवान पूजन महासमिति जौनपुर के तत्वावधान में कायस्थ समाज के विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों की बैठक गिरिजेश श्रीवास्तव के आवास पर हुई। बैठक में आगामी 11 नवम्बर को भगवान चित्रगुप्त मंदिर बारीनाथ से भगवान चित्रगुप्त मंदिर रूहट्टा तक प्रस्तावित श्री चित्रगुप्त भगवान की शोभायात्रा को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में जिले के विभिन्न कायस्थ संगठनों को और अधिक मजबूत एवं एकजुट करने की रणनीति बनाई गई। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि शोभायात्रा में केवल कायस्थ समाज ही नहीं, बल्कि सर्व समाज के भगवान चित्रगुप्त जी के भक्तों को भी आमंत्रित किया जाएगा। महासमिति के अध्यक्ष मनोज अग्रहरी एवं संयोजक वरिष्ठ अधिवक्ता सरस चंद श्रीवास्तव के नेतृत्व में सर्वसमाज को जोड़ते हुए एक कमेटी का गठन किया जायेगा।

संयोजक सरस चंद श्रीवास्तव ने कहा कि भगवान चित्रगुप्त सर्व समाज के आराध्य देव हैं। आदि काल से उनकी पूजा-अर्चना होती चली आ रही है। उस समय जाति-पाति का कोई भेदभाव नहीं था, इसलिए भगवान चित्रगुप्त की पूजा को सर्व समाज तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। बैठक का संचालन महासमिति के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं वरिष्ठ पत्रकार विश्व प्रकाश श्रीवास्तव ने किया। आयोजक गिरिजेश श्रीवास्तव ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस दौरान बताया गया कि अगली बैठक सावन माह के बाद दयाशंकर निगम के अहियापुर स्थित आवास पर होगी जिसकी तिथि बाद में घोषित की जायेगी।

इस अवसर पर दिनेश चन्द्र श्रीवास्तव, चंद्रमोहन श्रीवास्तव, दयाशंकर निगम, डॉ. उमाकांत श्रीवास्तव, दयाल सरन श्रीवास्तव, रमेंद्र नाथ श्रीवास्तव, मनोज श्रीवास्तव, अजय वर्मा, मनोज वर्मा, विश्व प्रकाश श्रीवास्तव, राजेश श्रीवास्तव बच्चा भइया, डॉ. प्रतिमा श्रीवास्तव, डॉ. सुमित श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में कायस्थ समाज के लोग मौजूद रहे।


निधन पर दो मिनट का मौन रखकर दी गयी श्रद्धांजलि

इस दौरान अखिल भारतीय कायस्थ महासभा 5680 जौनपुर के जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश महामंत्री राकेश श्रीवास्तव की भाभी शीला श्रीवास्तव पूर्व चेयरमैन नगर पालिका आजमगढ़ तथा ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस महिला शाखा की अध्यक्ष डॉ. ज्योति श्रीवास्तव की माता जी के निधन पर शोकसभा की गई। उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्माओं की शांति के लिये प्रार्थना किया।


ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!