जौनपुर। इनर व्हील क्लब जौनपुर शिराज़-ए-हिंद का शपथ ग्रहण समारोह उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। विश्व के सबसे बड़े महिला स्वयंसेवी सेवा संगठनों में शामिल ग्लोबल ऑर्गनाइजेशन इनर व्हील की इस इकाई के समारोह का शुभारम्भ टीडी महिला महाविद्यालय की पूर्व प्राचार्या माधुरी सिंह, मीना सिंह, दमयंती जायसवाल, सुनीता सिंह एवं विमला सिंह ने दीप प्रज्वलन और इनर व्हील प्रार्थना से किया।
समारोह में वर्ष 2026-27 के लिए नई कार्यकारिणी ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण किया। अध्यक्ष संध्या सिंह, सचिव मती रंजना शुक्ला, कोषाध्यक्ष वंदना उपाध्याय, आईएसओ डॉ. मंजू, एडिटर संगीता अग्रवाल ने सेवा, समर्पण और सामाजिक उत्तरदायित्व के साथ संगठन के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। पदाधिकारियों ने महिला सशक्तिकरण, सामाजिक सेवा और मानवीय मूल्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का भरोसा दिलाया।
इस अवसर पर चार्टर प्रेसिडेंट नीलम सिंह, पूर्व अध्यक्ष सुनिता सिंह, दीपमाला जायसवाल, सरोज सिंह, ममता मिश्रा, मृदुला सिंह जूही सहित क्लब की अनेक सदस्याएं उपस्थित रहीं। रोटरी के पदाधिकारियों ने नवागत अध्यक्ष सहित पूरी टीम को बुकें देकर बधाई दिया। रोटरी क्लब के अध्यक्ष शिवांशु श्रीवास्तव ने नयी कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इनर व्हील क्लब वर्षों से सेवा, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक उत्थान के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करता आ रहा है।
इस दौरान रोटरी क्लब के सचिव संदीप सेठ, पूर्व अध्यक्ष प्रदीप सिंह, रविकांत जायसवाल, कृष्ण कुमार मिश्रा, डॉ. प्रतीक मिश्रा, डॉ. शिवांशु टंडन, आर.एन. सिंह, अमित पाण्डेय, देवेन्द्र सिंह सहित अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे। अन्त में अध्यक्ष संध्या सिंह ने सभी अतिथियों, सदस्यों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि क्लब वर्ष भर सेवा, मित्रता और सद्भाव की भावना के साथ समाज के विभिन्न वर्गों के लिए समर्पित होकर कार्य करता रहेगा। सचिव रंजना शुक्ला ने धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।
.jpg)






