अजय पाण्डेय
जौनपुर। जनपद के गौराबादशाहपुर क्षेत्र के नयनसंड गांव निवासी सुमित राय पुत्र संतोष राय ने सीबीएसई ईस्ट जोन ताइक्वांडो प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीता। बता दें कि उक्त आयोजन भदोही में हुआ जहां सुमित ने 48 किलो भार वर्ग में गोल्ड मेडल जीता। साथ ही सीबीएसई नेशनल चैंपियनशिप के लिये चयनित भी हो गया। जीत की इस सफलता पर कोच संजय पाल ने बधाई दी व उज्ज्वल भविष्य की कामना किया।
.jpg)






