Jaunpur News: इंस्टाग्राम पर युवती की फोटो लगाकर आपत्तिजनक टिप्पणी पर मुकदमा दर्ज

Aap Ki Ummid
follow us

अनुपम मौर्य

बरसठी, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती की फोटो इंस्टाग्राम स्टेटस पर लगाकर आपत्तिजनक टिप्पणी करने और फोटो वायरल करने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने सोमवार को मुकदमा दर्ज किया है। युवती ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसके पड़ोसी विवेक जेपी सत्य प्रकाश निवासी ओझापुर (गणेशपुर) ने उसकी फोटो इंस्टाग्राम स्टेटस पर लगा दी। फोटो के साथ आपत्तिजनक और अश्लील टिप्पणी भी की गई। जानकारी होने पर युवती ने आरोपी से इस संबंध में पूछताछ की तो आरोप है कि उसने गाली-गलौज करते हुए आपत्तिजनक फोटो वायरल करने की धमकी दी। इससे परेशान युवती ने बरसठी थाने पहुंचकर पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने आरोपी युवकों के खिलाफ आईटी एक्ट समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।



ads

ads

ads

ads

ads
ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!