Jaunpur News: बरसात में जलभराव एवं गन्दगी पर तत्काल कार्रवाई करें: एके शर्मा

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: बरसात में जलभराव एवं गन्दगी पर तत्काल कार्रवाई करें: एके शर्मा


कहा— नगरों में कहीं भी कूड़े का ढेर न दिखे

जौनपुर। मंत्री नगर विकास शहरी समग्र विकास, नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा श्रोत विभाग उ0प्र0/प्रभारी मंत्री ए.के. शर्मा ने जनपद के पुलिस लाइन सभागार में जनप्रतिनिधियों एवं विभागीय अधिकारियों के साथ विकास कार्यों और जनसुविधाओं की विस्तृत समीक्षा किया। इस दौरान उन्होंने बरसात के मौसम को देखते हुए जलभराव, साफ-सफाई, संक्रामक रोगों की रोकथाम तथा पेयजल व्यवस्था को लेकर अधिकारियों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिये।

प्रभारी मंत्री ने नगर निकायों के अधिशासी अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसी भी नगर क्षेत्र में जलभराव की स्थिति उत्पन्न नहीं होनी चाहिए। जहां जलभराव की समस्या है, वहां तत्काल जल निकासी की व्यवस्था कराते हुए स्थायी समाधान की दिशा में कार्य किया जाए। बरसात के दौरान जलजमाव से मच्छरजनित बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है, इसलिए संवेदनशील स्थानों को चिन्हित कर वहां एंटी लार्वा का नियमित छिड़काव और फॉगिंग कराई जाए। साफ-सफाई व्यवस्था की समीक्षा करते हुए कहा कि नगरों में साफ-सफाई दिखनी चाहिए। नियमित कूड़ा उठान एवं निस्तारण के साथ सार्वजनिक स्थलों, बाजारों, प्रमुख मार्गों और आबादी वाले क्षेत्रों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जाए। अधिकारियों को मौके पर जाकर सफाई व्यवस्था की निगरानी करने के भी निर्देश दिये।

कृषि विभाग की समीक्षा के दौरान खाद एव उर्वरकों की उपलब्धता के संबंध में जानकारी लेते हुये विद्युत विभाग की समीक्षा के दौरान निर्देश दिया कि टांसफार्म क्षमता वृद्धि, विद्युत आपूर्ति, समयंर्तगत ट्रांसफ़ॉर्मर बदलने जैसे बिन्दुओ पर विस्तृत चर्चा हुई। सभी अधिकारियों को जनप्रतिनिधियों से समन्वय स्थापित करते हुए सक्रिय होकर कार्य करने के निर्देश दिये गये।

स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरान उन्होंने संचारी रोग नियंत्रण अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने का निर्देश दिया। साथ ही कहा कि डेंगू, मलेरिया, वायरल बुखार सहित अन्य संक्रामक बीमारियों की रोकथाम के लिए संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाई जाए। सभी अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों में आवश्यक दवाओं के साथ अतिरिक्त बेड, पर्याप्त ऑक्सीजन एवं वेंटिलेटर की व्यवस्था पहले से सुनिश्चित रखी जाए, ताकि किसी भी आकस्मिक स्थिति में मरीजों को तत्काल उपचार उपलब्ध कराया जा सके। प्रभारी मंत्री ने जनप्रतिनिधियों द्वारा उठाई गई समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिया कि जनता से जुड़ी समस्याओं का प्राथमिकता और समयबद्धता के साथ निस्तारण किया जाए। जनप्रतिनिधियों के माध्यम से सामने आने वाली समस्याओं का समाधान शासन की प्राथमिकताओं में है। किसी भी समस्या के निस्तारण में अनावश्यक देरी या लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारी की जिम्मेदारी तय की जाएगी। अधिकारियों को निर्देश दिया कि शासन की विकास योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने के लिए विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें। जनपद में संचालित परियोजनाओं के सन्दर्भ में कार्यदायी संस्थाओं को निर्देशित किया कि कार्य को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करायें।

इस अवसर पर विधायक बदलापुर रमेश सिंह, एमएलसी बृजेश सिंह, जिलाध्यक्ष भाजपा अजीत प्रजापति, डा. अजय सिंह सहित, मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया सहित अन्य जनप्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!