स्ट्रीट लाइट एकाध महीने में खराब होने पर उठे सवाल कि पुरानी है या डुप्लीकेट?
अजय पाण्डेय
जौनपुर। नगर पालिका परिषद के अन्तर्गत मोहल्ला हरईपुर वार्ड मियांपुर में अंधेरा कायम है। लगातार महीनों से सूचना देने के पश्चात भी नहीं ठीक हुई स्ट्रीट लाइट। इसकी शिकायत स्थानीय सभासद कृष्ण कुमार यादव ने रिज़वान हैदर निरीक्षक विद्युत् सहित नगर पालिका अध्यक्ष के प्रतिनिधि डॉ राम सूरत मौर्य क़ो किया परन्तु वह भी ढाक के तीन पात वाली कहावती निकली। इतनी सूचनाओं के पश्चात् लाइनमैन योगेंद्र पटेल आज मौके पर पहुंचे तो चेक करके बताये कि सभी लाइट ख़राब हैं। यह बनेगी नहीं, क्योंकि सब बदलना होगा। आजकल जो भी लाइटें आ रही हैं, वह जल्द ही खराब हो जा रही हैं। इससे स्पष्ट होता है कि परिषद में प्रयोग होने वाली सामग्री की गुणवत्ता पर प्रश्न चिन्ह उठ रहे हैं। बताते चलें कि जिलाधिकारी आवास के बगल में लगभग 60 वर्षों बनी हरईपुर कॉलोनी बनी हुई है परन्तु आज भी मूलभूत समस्याओं से ग्रसित है। बारिश के समय कच्ची सड़क पर लगी लाइटें भी खराब हैं। जो किसी भी प्रकार की घटना घट सकती है, क्योंकि चारों तरफ पानी झाड़ झंखाड़ हैं जहाँ विषैले जीव भी हैं परन्तु नगर पालिका परिषद का क्रिया—कलाप एवं निष्क्रियता उजागर कर रही है।
.jpg)






