Jaunpur News: बदहाल रास्ते से स्कूल पहुंचते हैं नौनिहाल

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: बदहाल रास्ते से स्कूल पहुंचते हैं नौनिहाल


बारिश में बच्चों की बढ़ी मुश्किल

डाॅ. प्रदीप दूबे

सुइथाकला, जौनपुर। स्थानीय विकास खंड के ग्राम पंचायत सुकर्णा कला स्थित प्राथमिक विद्यालय तक पहुंचने के लिए पक्का रास्ता न होने से विद्यार्थियों और शिक्षकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण दीपेन्द्र उपाध्याय ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर विद्यालय तक आरसीसी मार्ग बनवाने की मांग की है। बताया जाता है कि विद्यालय तक जाने वाला रास्ता लंबे समय से खराब है। रास्ते में जगह-जगह बड़े गड्ढे हैं और बारिश के दिनों में जलभराव के साथ कीचड़ की समस्या उत्पन्न हो जाती है। इससे छोटे बच्चों और शिक्षकों का विद्यालय तक पहुंचना मुश्किल हो जाता है। फिसलन के कारण बच्चों के चोटिल होने का खतरा भी बना रहता है।

उन्होंने बताया कि विद्यालय में मतदान केंद्र भी बनाया जाता है। इसके बावजूद रास्ते की समस्या का समाधान नहीं हो सका है। आपात स्थिति में खराब रास्ते के कारण वाहन भी विद्यालय तक आसानी से नहीं पहुंच पाते हैं। दीपेन्द्र उपाध्याय के अनुसार ग्राम प्रधान और सचिव से कई बार शिकायत करने के साथ ही ऑनलाइन शिकायत भी की गई लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। उन्होंने जिलाधिकारी से बच्चों की सुविधा और सुरक्षा को देखते हुए विद्यालय तक शीघ्र आरसीसी पक्का मार्ग बनवाने की मांग किया है।

इस सन्दर्भ में प्रभारी खण्ड विकास अधिकारी जितेन्द्र सिंह ने कहा कि विद्यालय का रास्ता खराब होने की शिकायत मिली है। सचिव को निर्देशित कर दिया गया है। शीघ्र ही रास्ते का निर्माण करा दिया जायेगा।


ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!