अजय पाण्डेय
जौनपुर। गौराबादशाहपुर कस्बे में रोडवेज बस स्टॉप होने के बावजूद भी रोडवेज की सारी बसें बाईपास से संचालित की जा रही है। तमाम कंप्लेंट के बावजूद भी इनकी मनमानी रूक नहीं रही है। इनके गलत रवैए त्रस्त होकर अपराध निरोधक कमेटी अध्यक्ष डा. जयसिंह राजपूत ने एआरएम जौनपुर स्नेहलता को ज्ञापन देकर उन्हें अवगत कराया। साथ ही कहा कि रोडवेज के चालक और परिचालक मनमानी ढंग से बसों का संचालन करते हैं। विरोध करने पर यात्रियों के साथ बदसलूकी करते हैं। साथ ही राजस्व का भी नुकसान करते हैं। इसको तत्काल संज्ञान में लेते हुए उचित कार्यवाही करें, ताकि शांति व्यवस्था कायम रहे। इस अवसर पर भूतपूर्व राजपत्रित अधिकारी राजेन्द्र प्रताप सिंह, राहुल सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
.jpg)






