Jaunpur News: ग्रापंअ विनय यादव का नेशनल सिविल सर्विसेज में हुआ चयन

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: ग्रापंअ विनय यादव का नेशनल सिविल सर्विसेज में हुआ चयन


उत्तर प्रदेश सरकार के खेल मीट में मिली सफलता

महराजगंज, जौनपुर। ग्राम पंचायत अधिकारी विनय यादव का नेशनल सिविल सर्विसेज के लिए चयन हुआ है। उनका चयन उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आयोजित सिविल सर्विसेज स्पोर्ट्स ट्रायल/चयन मीट वर्ष 2026-27 के दौरान हुआ जो मेरठ में सम्पन्न हुई। यह प्रदेश स्तरीय आयोजन कैलाश प्रकाश स्टेडियम मेरठ मण्डल में आयोजित किया गया था। इसमें उत्तर प्रदेश के 18 मण्डलों से कुल 150 विभिन्न विभागों के खिलाड़ी मंडल स्तर से चयनित होकर आये थे।

इस मीट में ओपन पुरुष वर्ग से 17 खिलाड़ियों, महिला ओपन वर्ग से 14 खिलाड़ियों, 40 से 60 आयु वर्ग के पुरुष वर्ग से 14 खिलाड़ियों और इसी आयु वर्ग की महिला वर्ग से 4 खिलाड़ियों का नेशनल सिविल सर्विसेज के लिये चयन किया गया। यह चयन प्रक्रिया पर्यवेक्षक ज्योति प्रकाश ओझा (समीक्षा अधिकारी सचिवालय उ०प्र० शासन) और कोच गौरव त्यागी की देख—रेख में पूरी हुई। विनय यादव वर्तमान में विकास खण्ड महाराजगंज के ग्राम पंचायत संघ के ब्लॉक अध्यक्ष हैं। उनके चयन पर उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. प्रदीप सिंह ने बधाई दिया।

विनय यादव ने जिला पंचायत राज अधिकारी और खंड विकास अधिकारी महाराजगंज के प्रति आभार व्यक्त किया। जिला पंचायत राज अधिकारी नवीन सिंह और खंड विकास अधिकारी महाराजगंज दिनेश मौर्य ने भी विनय को नेशनल के लिये चयनित होने पर शुभकामना दिया। इस अवसर पर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने के लिये जौनपुर के पूर्व जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र भी उपस्थित थे।


ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!