बिपिन सैनी
जौनपुर। जनपद के मछलीशहर क्षेत्र में स्थित लॉर्ड बुद्धा नेशनल पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर प्रबंधक डॉ जय प्रकाश दुबे ने ध्वजारोहण किया जिसके बाद छात्र—छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति करते हुये देशभक्ति गीत गाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता हरि प्रसाद दुबे ने किया। वहीं प्रबंधक डॉ. दुबे ने बच्चों को बताया कि 15 अगस्त 1947 को हमारा देश लगभग 200 वर्षों की गुलामी से आज़ाद हुआ था। यह दिन हमें हमारे वीर शहीदों के बलिदान की याद दिलाता है। इस मौके पर उपस्थित सभी अतिथियों का आभार प्रधानाचार्य सव्यसाची तिवारी ने किया। इस अवसर पर आकाश तिवारी, आनन्द मोहन उपाध्याय, विनोद पटेल, आशीष मिश्रा, शिव कुमार पाण्डेय सहित समस्त स्टाफ, छात्र—छात्राएं मौजूद रहे।
.jpg)






