Jaunpur News: तिरंगे का सम्मान, राष्ट्र का अभिमान: प्रो. प्रमोद यादव

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: तिरंगे का सम्मान, राष्ट्र का अभिमान: प्रो. प्रमोद यादव


विरेन्द्र यादव

सरायख्वाजा, जौनपुर। पूर्वांचल विश्वविद्यालय हर घर तिरंगा अभियान-2026 के तहत गुरुवार को देशभक्ति और स्वच्छता के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से पूर्वांचल विश्वविद्यालय ने "हर घर तिरंगा अभियान-2026" के अंतर्गत विशेष कार्यक्रम हुआ। अधिष्ठाता छात्र कल्याण कार्यालय एवं राष्ट्रीय कैडेट कोर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण "तिरंगा एवं स्वच्छता अभियान" रहा जिसका नारा था— ‘तिरंगा सम्मान - स्वच्छ परिसर’।

कार्यक्रम का शुभारंभ 13 अगस्त को प्रातः 9 बजे मुक्तांगन परिसर में हुआ। इस मौके पर विश्वविद्यालय के एनसीसी कैडेटों ने परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर पर्यावरण संरक्षण और राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया। अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. प्रमोद यादव ने कहा कि “तिरंगे का सम्मान करना केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि यह हमारे राष्ट्रीय चरित्र और जिम्मेदारी का प्रतीक है। स्वच्छ परिसर और स्वच्छ पर्यावरण से ही स्वस्थ समाज और सशक्त राष्ट्र का निर्माण संभव है।” राष्ट्रीय सेवा योजना के समन्वयक डॉ. शशिकांत यादव ने कहा कि “स्वच्छता अभियान में विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी यह दर्शाती है कि आज युवा पीढ़ी राष्ट्रहित और सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति सजग है। यह अभियान तिरंगे के सम्मान और स्वच्छता के संकल्प को एक साथ जोड़ता है।”

कार्यक्रम संयोजक डॉ. मनोज पाण्डेय, एनसीसी के प्रभारी ने कहा कि यह अभियान न केवल राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान का प्रतीक है, बल्कि स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में विश्वविद्यालय का संकल्प भी है। विश्वविद्यालय परिवार के अधिकारियों एवं राष्ट्रीय कैडेट कोर के कैडेट्स ने एक स्वर में आह्वान किया- “आओ, तिरंगे का सम्मान करें और मिलकर बनाए अपने परिसर को स्वच्छ एवं सुंदर!” समन्वयक द्वारा विभिन्न विभागों में हर घर तिरंगा अभियान एवं विश्वविद्यालय द्वारा चलाए जा रहे नशा मुक्त परिसर एवं समाज अभियान के बारे में जागरूक किया गया।


ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!