Jaunpur News: छतरीपुर मौर्य बस्ती में आग लगने से लाखों की क्षति

Aap Ki Ummid
follow us

दिलीप कुमार

थानागद्दी, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के ग्रामसभा छतरीपुर में मौर्य बस्ती में सुबह 8 बजे आग लग जाने के कारण लाखों की क्षति हो गई। बताया गया कि चंद्र प्रकाश मौर्य पुत्र राम बचन मौर्य के लोग घर खाना बनाकर खेत में चले गये। आने पर उन्होंने देखा कि मकान में भीषण आग लग चुकी थी, क्योंकि पास में लकड़ी के तमाम बड़े ढेर रखे गए थे। शोर मचाने पर आस—पास के लोग इकट्ठा होकर आग पर काबू पाने की कोशिश करने लगे। कोशिश विफल होने पर फायर ब्रिगेड मंगवाया गया लेकिन वहां पर आम रास्ता न होने के कारण 200 मीटर दूर पर ही रुक गया। पाइप द्वारा सप्लाई देकर आग पर काबू पाया गया। वहीं ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि रास्ता न होने के कारण ऐसी दैवीय आपदा में जब सरकारी वाहन नहीं पहुंच रहा है तो अन्य संकट में कैसे पहुंचेगा? शासन—प्रशासन को इस विषय पर ध्यान देना चाहिए, क्योंकि छतरीपुर गडहर पूर्वा में निवास कर रहे मौर्य बस्ती, विश्वकर्मा बस्ती, भुजा ब्राह्मण, नाई, मुस्लिम को जाने के लिए पक्की सड़क से कोई आम रास्ता नहीं है। इसके लिए उपरोक्त जाति के लोग जिलाधिकारी से गुहार लगा रहे हैं लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई है। सूचना पर 112 पुलिस व स्थानीय चौकी थानागद्दी मौजूद रही।

ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!