कहा— राखी का धागा भाईचारे, सम्मान एवं अपनत्व का प्रतीक है
जौनपुर। रक्षाबन्धन का पर्व केवल भाई-बहन के प्रेम और विश्वास का त्योहार नहीं है, बल्कि यह उन रिश्तों को सम्मान देने का भी अवसर है जो बिना किसी स्वार्थ के हमारे जीवन को बेहतर बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देते हैं। इसी भावना के साथ भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रागिनी सिंह ने अपने आवास वाजिदपुर दक्षिणी में सफाई कर्मचारी भाइयों के साथ रक्षाबंधन का पावन पर्व आत्मीयता, सम्मान और भाईचारे के साथ मनाया।
इस मौके पर उन्होंने सफाई कर्मचारी भाइयों का आत्मीय स्वागत किया। साथ ही उनकी कलाई पर प्रेम एवं सम्मान के साथ राखी बांधी तथा मिठाई खिलाकर रक्षाबंधन की बधाई दिया। राखी बांधते हुये उन्होंने ने कहा कि राखी का यह धागा केवल एक धागा नहीं, बल्कि भाईचारे, सम्मान, विश्वास और अपनत्व का प्रतीक है। सफाई कर्मचारी हमारे समाज के अभिन्न अंग हैं और उनके परिश्रम से हमारा शहर स्वच्छ और स्वस्थ बना रहता है। अन्त में कहा कि समाज में हर व्यक्ति का अपना महत्व है। हमें उन लोगों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता का भाव रखना चाहिये जो प्रत्यक्ष रूप से हमारे जीवन को सुगम और बेहतर बनाने में योगदान देते हैं।
.jpg)






