Jaunpur News: सर्पदंश से किशोर की हुई मौत, परिवार में मचा कोहराम

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: सर्पदंश से किशोर की हुई मौत, परिवार में मचा कोहराम




बृजेश यादव

खुटहन, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के लोनिया पट्टी गांव में बुधवार सुबह सर्पदंश से लगभग 13 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया और उनका रो-रो कर बुरा हाल है।

जानकारी के अनुसार गांव निवासी सुजीत चौहान (13) पुत्र अमरेश चौहान सुबह घर में सोकर उठने के बाद बिस्तर से नीचे उतर रहा था। इसी दौरान नीचे बैठे सर्प ने उसके पैर में डस लिया। किशोर ने तत्काल परिजनों को पैर में सर्प के काटने की जानकारी दी।

परिजन उसे लेकर स्थानीय स्तर पर झाड़-फूंक कराने के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उपचार किया। हालांकि हालत गंभीर होने के कारण किशोर की जान नहीं बचाई जा सकी।

घटना की सूचना हल्का लेखपाल और पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। किशोर की मौत से परिवार सहित गांव में शोक का माहौल है। सर्फमित्र नरेन्द्र यादव निवासी पिलकिछा उक्त सांप को पकड़कर अपने साथ ले गये।

ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!