Jaunpur News: लॉर्ड बुद्धा नेशनल पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: लॉर्ड बुद्धा नेशनल पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस


बिपिन सैनी

जौनपुर। लॉर्ड बुद्धा नेशनल पब्लिक स्कूल मछलीशहर में स्वतंत्रता दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया गया जहां स्कूल प्रबंधक डॉ जय प्रकाश दुबे ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद स्कूल के छात्र—छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति करते हुए देशभक्ति गीत गाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता हरि प्रसाद दुबे ने किया। प्रबंधक डॉ. जय प्रकाश दुबे ने बच्चों को बताया कि 26 जनवरी 1950 को भारत का संविधान लागू हुआ था और देश एक पूर्ण गणतांत्रिक राष्ट्र बना था। इस ऐतिहासिक दिन की याद में हर साल 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस मनाया जाता है। इस मौके पर उपस्थित सभी अतिथियों का आभार प्रधानाचार्य सव्यसाची तिवारी ने किया। इस अवसर पर आकाश तिवारी, आनंद मोहन उपाध्याय, विनोद पटेल, आशीष मिश्रा, शिव कुमार पाण्डेय सहित तमाम छात्र—छात्राए मौजूद रहे।



ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!