Jaunpur News: ट्रेन से युवक की हुई दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: ट्रेन से युवक की हुई दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम


सिरकोनी, जौनपुर। जलालपुर क्षेत्र के इजरी गांव के पास मंगलवार को एक दर्दनाक हादसे में लगभग 22 वर्षीय युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। वहीं हादसे के बाद गांव में भी मातम का माहौल है।

जानकारी के अनुसार जलालपुर क्षेत्र के रासीपुर गांव निवासी अनुज यादव (22) पुत्र स्व. शंकर यादव प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। वह किसी जरूरी काम से जलालपुर बाजार जाने के लिए घर से निकला था। बताया जा रहा है कि बाकराबाद और इजरी गांव के बीच रेलवे ट्रैक के समीप वह शौच के लिए गया था। इसी दौरान अचानक ट्रेन की चपेट में आ गया। हादसा इतना गंभीर था कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। सूचना पाकर थाना प्रभारी सत्येंद्र विक्रम सिंह पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिये। अनुज की मौत की खबर मिलते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।

बता दें कि मृतक का बड़ा भाई अभिमय यादव बाराबंकी पुलिस में तैनात है। वहीं मां इंद्रावती देवी बेटे की मौत की खबर सुनकर बदहवास हैं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। युवक की अचानक हुई मौत से पूरे रासीपुर गांव में शोक की लहर दौड़ गई। ग्रामीण भी घटना से स्तब्ध हैं और परिवार को ढांढस बंधाने के लिए उनके घर पहुंच रहे हैं।



ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!