Jaunpur News: दुष्कर्म के आरोपी कोचिंग संचालक शिक्षक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: दुष्कर्म के आरोपी कोचिंग संचालक शिक्षक को पुलिस ने किया गिरफ्तार


आरोपित के विरुद्ध पॉक्सो एक्ट में की गयी कार्यवाही

डा. प्रदीप दूबे

सुइथाकला, जौनपुर। सरपतहां थाना पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में वांछित चल रहे आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी प्राइवेट कोचिंग चलाने वाला शिक्षक है। उसके खिलाफ दुष्कर्म, मारपीट, धमकी और पॉक्सो एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज है।

पुलिस के मुताबिक क्षेत्र में अपराध नियंत्रण के क्रम में अपराधियों तथा वांछित अभियुक्तों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत थानाध्यक्ष रामाश्रय राय ने पुलिस टीम के साथ कार्रवाई करते हुए सोमवार को स्थानीय क्षेत्र सुइथाकला (जूड़ापुर) निवासी चंदन विश्वकर्मा पुत्र शिवमूरत विश्वकर्मा को थाना क्षेत्र के पट्टीनरेन्द्रपुर चौराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ स्थानीय थाने में भारतीय न्याय संहिता की धारा 64(2)(एम), 352, 351(3) तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 5(जे)(i)/6 के तहत मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए चालान न्यायालय भेज दिया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष रामाश्रय राय, कांस्टेबल अनुपम गुप्ता और रिजर्व कांस्टेबल धीरजनाथ त्रिपाठी शामिल रहे।


ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!