Jaunpur News: पत्रकार देवेन्द्र प्रताप के छोटे भाई का हुआ निधन

Aap Ki Ummid
follow us

अजय विश्वकर्मा

सिद्दीकपुर, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के मिहरावा गांव निवासी पत्रकार देवेंद्र प्रताप सिंह के छोटे भाई एवं केंद्रीय सरकार के शहरी विकास मंत्रालय नई दिल्ली में कार्यालय अधीक्षक रहे 55 वर्षीय विनोद सिंह का शुक्रवार को हृदय गति रुकने से दिल्ली के एक अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार दिल्ली में ही किया जायेगा।

विनोद जी के निधन की खबर से स्वजन और शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ गई। उनके निधन पर देवेंद्र यादव, विशाल विश्वकर्मा, सोहन यादव, वीरेंद्र यादव, खालिद शाह, अजय विश्वकर्मा ने शोक व्यक्त करते हुये श्रद्धांजलि अर्पित किया।

उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को संबल प्रदान करने की प्रार्थना किया। विनोद जी के इकलौते पुत्र अमित सिंह बलिया में सिंचाई विभाग में इंजीनियर के पद पर कार्यरत हैं। निधन की सूचना मिलते ही मिहरावा गांव में भी शोक छा गया।


ads

ads


ads

ads

ads

ads


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!