Jaunpur News: हर घर तिरंगा अभियान में बच्चों ने निकाली तिरंगा यात्रा

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: हर घर तिरंगा अभियान में बच्चों ने निकाली तिरंगा यात्रा


राकेश शर्मा

खेतासराय, जौनपुर। हर घर तिरंगा अभियान के तहत गुरुवार को नगर में स्कूली बच्चों ने तिरंगा यात्रा निकालकर लोगों में देशभक्ति का संदेश दिया। हाथों में तिरंगा लेकर बच्चे भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारे लगाते हुए नगर सहित आस—पास के क्षेत्रों में भ्रमण करते नजर आये। नगर स्थित वायुदेव तपेश्वरी गर्ल्स इंटर कॉलेज की छात्राओं ने तिरंगा यात्रा निकाली यात्रा में एनसीसी कैडेट्स ने हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारे लगाए। इससे पूरा वातावरण देशभक्ति के रंग में रंग गया।

वहीं तिघरा मार्ग स्थित सर्वोदय इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य दिनेश गुप्ता ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा को रवाना किया। छात्र-छात्राओं ने गांव-गांव पहुंचकर तिरंगा फहराया और लोगों को हर घर तिरंगा अभियान के प्रति जागरूक किया।

इस अवसर पर प्रबंधक अनिल उपाध्याय, राजेश यादव, विनोद कुमार अखिलेश मिश्रा, सुनीता मिश्रा, अनिल सिंह, गिरजाशंकर यादव, शेर अली, ऋषिकेश, केवट कमल, अच्छे लाल अनुराग, अनिल यादव, अनुराग यादव, मनोज सिंह, विकास पाल, आशुतोष, बृजेश कुमार सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!