Jaunpur News: मेडिकल कालेज में धड़ल्ले से लग रहे पर्चे पर टिक

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: मेडिकल कालेज में धड़ल्ले से लग रहे पर्चे पर टिक


दवा के लिये बाहर भेजा जा रहा, परिजन परेशान

अजय विश्वकर्मा

सिद्दीकपुर, जौनपुर। शहीद उमानाथ सिंह स्वशासी राज्य चिकित्सा मेडिकल कॉलेज में मरीजों को दवा के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मरीजों ने बताया कि मेडिकल कालेज मे दवा बाहर से लिखी जा रही है।

खेतासराय थाना क्षेत्र के मनेछा गांव निवासी राकेश शर्मा 45 वर्ष सुबह कमर में दर्द से परेशान होने पर चिकित्सकीय परामर्श के लिये मेडिकल कॉलेज गये थे। उन्होंने आरोप लगाया कि मेडिकल कॉलेज की कुछ दवाएं पर्चे पर टिक लगाकर बाहर मेडिकल पर भेजा जाता है।

वहीं एक और मरीज ने आरोप लगाया कि अन्दर डॉक्टर द्वारा ही बाहर मडिकल पर दवा लेने के लिए सलाह दिया कि दवा बाहर से मिल जायेगी।

इस सम्बन्ध में मेडिकल कालेज के प्रधानाचार्य डा. आरबी कमल से दूरभाष पर संपर्क करने का प्रयास किया गया लेकिन रिंग होने के बाद भी फोन रिसीव नहीं हुआ। बड़ा सवाल है कि जहाँ सरकार गरीबों के लिए तमाम योजनाओं के माध्यम से लाभान्वित करने का दावा करती है, वहीं मेडिकल कालेज व उसके जिम्मेदार पानी फेरते नजर आ रहे हैं।



ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!