Jaunpur News: प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर एसआरएम ने मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का किया निरीक्षण

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर एसआरएम ने मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का किया निरीक्षण


तरुण चौबे

सुजानगंज, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के विभिन्न प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (PHC) पर रविवार को आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का एसआरएम (SRM) द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य केंद्रों पर उपलब्ध औषधियों, जांच सुविधाओं और मरीजों को दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के समय चिकित्सा अधिकारी (प्रयागराज) डॉ. दिनेश सरोज तथा मनोज कुमार सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी और गणमान्य लोग उपस्थित रहे। एसआरएम ने केंद्र पर मौजूद डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ को निर्देश दिया कि मेले में आने वाले प्रत्येक मरीज को बेहतर इलाज और आवश्यक दवाएं बिना किसी लापरवाही के उपलब्ध कराई जाएं।‌

मेले में आये ग्रामीण मरीजों ने भी विभिन्न बीमारियों से संबंधित परामर्श लिया और नि:शुल्क दवाएं प्राप्त कीं। अधिकारियों ने परिसर में साफ-सफाई और मरीजों की सुविधा का विशेष ध्यान रखने के निर्देश भी दिये।

ads

ads

ads

ads

ads

ads


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!