केराकत में सपाइयों ने की मासिक बैठक
विनोद कुमार
केराकत, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के सिहौली चौराहे के समीप स्थित सपा पार्टी कार्यालय पर शनिवार को सपाइयों की मासिक बैठक विधानसभा अध्यक्ष नीरज पहलवान की अध्यक्षता में हुई।
इस मौके पर क्षेत्रीय विधायक तूफानी सरोज ने कहा कि पीडीए समाज हर बूथ पर अपनी अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए भाजपा की जमानत हर बूथ पर जप्त करने का कार्य करें। लोकसभा व विधानसभा सत्र के दौरान जनसमस्या को लेकर विपक्ष के सांसद व विधायकों ने सरकार को घेरकर बौना करते हुये अपनी आवाज को बुलंद किया। सरकार विपक्ष के सवालों का जवाब नहीं दे पाये और प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री अपना भाषण छोड़कर पीछे के दरवाजे से निकालना पड़ा।
वहीं नीरज पहलवान ने कहा कि सांसद प्रिया सरोज व विधायक तूफानी सरोज जनता की आवाज बनकर सदन और सदन के बाहर सरकार को घेरने का काम कर रहे हैं। साथ ही पीडीए परिवार को एकजुट करने की अपील कार्यकर्ताओं से किया। इस अवसर पर संजय सरोज, सत्य नारायण यादव, भगवती चंद सरोज, सुरेश यादव, हरिराम, रामेश्वर मौर्य, संजय निषाद, आजाद कुरैशी, रामसमुझ यादव, कमलेश यादव, भोला वर्मा सहित तमाम लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन महासचिव पवन मंडल ने किया।
.jpg)






