दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
धर्मापुर, जौनपुर। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति की नाबालिग 16 वर्षीया पोती संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। किशोरी के दादा की तहरीर पर पुलिस ने थाना क्षेत्र के रसूल पुर ओझइनिया गांव के मनोज व बबलू के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने 13 अगस्त को थाने पर तहरीर देकर आरोप लगाया कि बीते 12 अगस्त को करीब शाम 4 बजे उनकी पोती इटैली बाजार दवा लेने की बात कहकर घर से निकली थी। आरोप है कि रसूलपुर ओझैनिया निवासी मनोज ने लड़की को झांसा देकर दवा का भुगतान खुद करने का झांसा दिया था। देर रात तक जब किशोरी घर नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। फोन करने पर उसने नंबर ब्लॉक लिस्ट में डाल दिया। परिजनों का आरोप है कि मनोज किशोरी को बहला-फुसलाकर भगवा दिया है।
थानाध्यक्ष गंगा सागर मिश्र ने बताया कि प्राप्त तहरीर के आधार पर रसूलपुर ओझइनिया गांव के मनोज और गद्दोपुर गांव के बबलू के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया है। थाने के उपनिरीक्षक राजकुमार सिंह को मामले की जांच सौंपी गई है और किशोरी की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं।
.jpg)





