Jaunpur News:लायन्स क्लब 'क्षितिज' ने हिन्दू व्रतोत्सव पर्व पत्रिका का किया विमोचन

Aap Ki Ummid
follow us

 

Jaunpur News:लायन्स क्लब 'क्षितिज' ने हिन्दू व्रतोत्सव पर्व पत्रिका का किया विमोचन

शुभांशू जायसवाल

जौनपुर। लायन्स क्लब जौनपुर क्षितिज द्वारा विशेष पत्रिका 'हिन्दू व्रतोत्सव पर्व पत्रिका' का विमोचन नन्दगांव में आयोजित मंडल शपथ ग्रहण समारोह में कराया गया। पत्रिका का विमोचन मुख्य अतिथि प्रो. अजीत चतुर्वेदी वाइस चांसलर बीएचयू, अधिष्ठापन अधिकारी जितेन्द्र सिंह चौहान व उद्घाटनकर्ता विनय मित्तल, डिस्ट्रिक्ट गवर्नर उदय चंदानी व विशिष्ट अतिथि दुबई से आये राकेश अग्रवाल ने किया।

इस मौके पर प्रो. अजीत चतुर्वेदी ने पत्रिका की सराहना करते हुए कहा कि कहा कि पत्रिकाएँ समाज का वास्तविक चित्र प्रस्तुत करते हैं। ये जनमानस की समस्याओं, संस्कृति, और विचारों को प्रतिबिंबित करने के साथ समाज को सही दिशा दिखाने का महत्वपूर्ण कार्य करती हैं। जितेन्द्र सिंह चौहान ने कहा कि यह केवल एक पत्रिका नहीं बल्कि सेवा-संकल्प, समपर्ण, सामाजिक उत्तरदायित्व और संगठन की गौरवशाली उपलब्धियों का जीवंत दस्तावेज है।

चार्टर अध्यक्ष शशांक सिंह और संस्थाध्यक्ष कौशल त्रिपाठी ने बताया कि इस पत्रिका में सामाजिक आवश्यकताओं की ज़रुरी जानकारी के साथ धार्मिक मान्यताओं को संजोकर प्रकाशित किया गया है। जो लोगों के बहुत काम आयेगी।

इस अवसर पर जीएटी एरिया लीडर डा. क्षितिज शर्मा, पूर्व इंटरनेशनल डायरेक्टर डा. जगदीश गुलाटी, वाइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर उमेश चंद्र कक्कड़, वीडीजी टू श्याम बाबू वर्मा, पूर्व चेयरमैन दिनेश टण्डन, चीफ सेक्रेट्री सैय्यद मोहम्मद मुस्तफा, निवर्तमान अध्यक्ष अतुल सिंह, लायन्स मेन अध्यक्ष राजीव श्रीवास्तव, दिलीप सिंह, विष्णु सहाय, जयकिशन साहू, धर्मेंद्र सेठ, प्रदीप सिंह, सोमेश्वर केसरवानी, रितेश गुप्ता, संजय बूपा, वीरेंद्र मौर्य, संजय गुप्ता, डॉ मदन मोहन वर्मा, योगेन्द्र प्रताप सिंह, नरेश सेठ सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।




ads

ads

ads

ads

ads
ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!