Jaunpur News: विद्यार्थियों को यातायात नियमों के प्रति किया गया जागरूक

Aap Ki Ummid
follow us


Jaunpur News: विद्यार्थियों को यातायात नियमों के प्रति किया गया जागरूक

यातायात पुलिस ने किया स्कूली वाहनों का सत्यापन


अजय पाण्डेय

जौनपुर। यातायात प्रभारी मनोज पाण्डेय द्वारा नगर के रूहट्टा में स्थित होली चाइल्ड स्कूल में संचालित स्कूली वाहनों, वाहन चालकों एवं उनके सहायकों का सत्यापन किया गया। इस दौरान वाहन चालकों एवं सहायकों को यातायात नियमों का पालन करने, वाहन की गति नियंत्रित रखने तथा बच्चों को सुरक्षित ढंग से वाहन में बैठाने एवं उतारने के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। साथ ही विद्यालय के छात्र-छात्राओं को यातायात संकेतों, सुरक्षित रूप से सड़क पार करने, दोपहिया वाहन पर यात्रा करते समय हेलमेट पहनने, चार पहिया वाहन में सीट बेल्ट लगाने तथा सड़क सुरक्षा संबंधी अन्य आवश्यक नियमों की जानकारी देकर जागरूक किया गया। बच्चों से यातायात नियमों का पालन करने तथा अपने परिजनों को भी इसके लिए प्रेरित करने की अपील की गई। इस अवसर पर तमाम लोग उपस्थित रहे।

ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!