चन्दन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर। भाजयुमो मंडल अध्यक्ष धीरज पाटिल के नेतृत्व में मंगलवार को नगर में तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा का शुभारंभ गोपाल मंदिर पुराना चौक से हुआ जो नगर भ्रमण करते हुए स्वामी विवेकानंद तिराहा पहुंचकर संपन्न हुई। यात्रा में बड़ी संख्या में वरिष्ठजन, युवा, मातृशक्ति, मंडल पदाधिकारी, पूर्व मंडल पदाधिकारी, सभासद, शक्ति केंद्र संयोजक, बूथ अध्यक्ष एवं नगरवासी शामिल हुए।
तिरंगा हाथों में लेकर चल रहे लोगों ने भारत माता की जय और जय हिंद के नारों से वातावरण को देशभक्ति से सराबोर कर दिया। यात्रा के दौरान लोगों ने एकजुटता, राष्ट्रप्रेम और देश की अखंडता का संदेश दिया। क्षेत्रीय विधायक रमेश सिंह ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। ऐसे आयोजनों से युवाओं में राष्ट्रभक्ति की भावना और मजबूत होती है। क्षेत्रीय विधायक रमेश सिंह, जिला उपाध्यक्ष विनय सिंह, मंडल प्रभारी एवं जिला मंत्री धर्मेंद्र मिश्रा, मंडल अध्यक्ष चिंताहरण शर्मा, जिला सोशल मीडिया प्रभारी वेद प्रकाश जायसवाल, मंडल महामंत्री धर्मेंद्र सिंह, मंडल महामंत्री कालीचरण जायसवाल, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष धीरज पाटिल, गीता प्रदीप जायसवाल रीता सोनी, बिट्टू किन्नर, नीलम राजभर, प्रिंस गौतम, अनुराग अग्रहरी, अरुण चौहान, दिलीप यादव, इशांन राम, विशाल गौतम, मुस्तकीम अहमद, जफर अब्बास, शुभंकर गौर, जसवंत सिंह, ओम चौरसिया, राजकपूर गुप्ता, विकी महेश लालवानी, संदीप जायसवाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष सुनील अग्रहरि, सभासद सिकंदर साहू, पूर्व मंडल अध्यक्ष सर्वेश चौरसिया, सभासद प्रतिनिधि विजय जायसवाल, सभासद महेंद्र वर्मा, अनिल मोदनवाल, प्रमोद सिंह, प्रदीप यादव सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
.jpg)






