जौनपुर। स्वतंत्रता दिवस पर मदरसा चश्म-ए-हयात रेहटी में गुरुवार को तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में मदरसे के विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारों के साथ उत्साहपूर्वक भाग लिया। तिरंगा यात्रा के दौरान विद्यार्थियों में देशप्रेम और राष्ट्रभक्ति का उत्साह देखने को मिला।
इस दौरान मदरसे के प्रधानाचार्य गुफरान सज्जाद ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। विद्यार्थियों को राष्ट्र की एकता, अखंडता और भाईचारे का संदेश देते हुए स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद करना चाहिए।
इसी क्रम में दिलशाद ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीरों के त्याग और बलिदान की याद दिलाता है। वहीं शाहिद ने कहा कि तिरंगा यात्रा के माध्यम से विद्यार्थियों में देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया गया।
इस अवसर पर शाहिद, दिलशाद, लुकमान, तौफीक, मोहम्मद जावेद सहित मदरसे के शिक्षक, कर्मचारी एवं विद्यार्थी मौजूद रहे।
.jpg)






