नगर पालिका से निकली यात्रा पहुंची कलेक्ट्रेट
शहीद स्तम्भ व सरदार पटेल की प्रतिमा पर की गयी पुष्पांजलि
अजय पाण्डेय
जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति के नेतृत्व में भव्य 'तिरंगा यात्रा' अत्यन्त उत्साह और राष्ट्रभक्ति के माहौल में निकाली गयी। यह यात्रा नगर पालिका टाउन हॉल से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख मार्ग अटाला मस्जिद, शाही किला, सद्भावना पुल, जोगियापुर से होते हुये कलेक्ट्रेट कचहरी पहुंची। कलेक्ट्रेट पहुंचने पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों, वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने शहीद स्तम्भ एवं लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके उन्हें भावभीनी पुष्पांजलि अर्पित किया। पुष्प अर्पण के पश्चात यात्रा का औपचारिक समापन हुआ।
यात्रा के समापन पर विचार गोष्ठी हुई जहां जिलाध्यक्ष ने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा हमारी आन, बाण और शान का प्रतीक है। यह यात्रा केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि देश के प्रति हमारे कर्तव्यों और राष्ट्रभक्ति का संकल्प पर्व है। राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आह्वान पर पूरा देश और प्रदेश तिरंगामय हो चुका है। विधायक रमेश चंद्र मिश्र ने कहा कि हमारा राष्ट्रीय ध्वज हमें त्याग, शांति और समृद्धि की प्रेरणा देता है। विधायक रमेश सिंह ने कहा कि यह यात्रा समाज के अंतिम व्यक्ति में देशभक्ति की भावना को और प्रगाढ़ करने का माध्यम है।
विधान परिषद सदस्य बृजेश सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज किसी दल का नहीं, बल्कि 140 करोड़ भारतीयों का गौरव है। पूर्व विधायक सुरेन्द्र प्रताप सिंह ने तिरंगा यात्रा में अपने विचार रखते हुये ऐतिहासिक संदर्भों का उल्लेख किया। उक्त अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष सुशील उपाध्याय, पूर्व विधायक बांके लाल सोनकर, नागेश्वर पाण्डेय, राज पटेल, अमित श्रीवास्तव, विनय सिंह, अजय सरोज, नीरज मौर्य, पुष्पा निषाद, जिला महामंत्री पीयूष गुप्ता, राजकेशर पाल, राजेश गुप्ता, सुधांशु सिंह, विकास शर्मा, जिला कोषाध्यक्ष रीता जायसवाल, दीपक सिंह माण्टो, घनश्याम यादव, मीडिया प्रभारी आमोद सिंह, डा. अमरनाथ पाण्डेय, रोहन सिंह, अनिल गुप्ता, प्रमोद प्रजापति, शुभम मौर्य, स्वर्णिमा जायसवाल, प्रीति गुप्ता सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
.jpg)







