Jaunpur News: टीकाकरण के दौरान एएनएम से अभद्रता का आरोप

Aap Ki Ummid
follow us

कार्यवाही की मांग को लेकर स्वास्थ्यकर्मियों में आक्रोश

सोनू गुप्ता

मड़ियाहूं, जौनपुर। स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास स्थित चितरंजन कॉन्वेंट स्कूल में राष्ट्रीय टीकाकरण अभियान के दौरान एएनएम के साथ कथित अभद्रता, मारपीट और जान से मारने की धमकी का मामला सामने आया है। पीड़ित एएनएम ने विद्यालय के प्रबंधक के खिलाफ कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग किया है। घटना के बाद सीएचसी में तैनात एएनएम और स्वास्थ्यकर्मियों में आक्रोश व्याप्त है।

जानकारी के अनुसार मंगलवार को भारत सरकार के राष्ट्रीय टीकाकरण कार्यक्रम के तहत 1 से 5 वर्ष तक के बच्चों को टीडी एवं डीपीटी का टीका लगाने के लिए एएनएम ज्योति अपनी सहयोगी एएनएम के साथ चितरंजन कॉन्वेंट स्कूल पहुंची थीं। आरोप है कि टीकाकरण शुरू होने के दौरान विद्यालय के प्रबंधक मौके पर पहुंचे और सरकारी टीकाकरण कार्य में बाधा उत्पन्न करते हुए एएनएम के साथ अभद्र व्यवहार और गाली-गलौज करने लगे। एएनएम का आरोप है कि विरोध करने पर प्रबंधक ने उनका हाथ पकड़कर मरोड़ा, गलत नीयत से अपनी ओर खींचा तथा जान से मारने की धमकी देते हुए स्कूल से तुरंत चले जाने को कहा। इसके बाद एएनएम ने मड़ियाहूं कोतवाली में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग किया।

घटना के बाद सीएचसी मड़ियाहूं में तैनात एएनएम और चिकित्सकों में रोष है। स्वास्थ्यकर्मियों का कहना है कि जब तक आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई नहीं होती तब तक संबंधित विद्यालय में टीकाकरण कार्य नहीं किया जाएगा। उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी से सुरक्षा उपलब्ध कराने की भी मांग किया है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस द्वारा मामले में कोई कार्रवाई नहीं किए जाने की बात स्वास्थ्यकर्मियों ने कही है। एएनएम की ओर से आरोपी के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने, जान से मारने की धमकी देने, अभद्र व्यवहार, गाली-गलौज तथा महिला कर्मचारी के साथ कथित दुर्व्यवहार के आरोप में मुकदमा दर्ज किए जाने की मांग की गई है।




ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!