Jaunpur News: तीन साल से पैरालाइसिस से जूझ रहे रामदास

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: तीन साल से पैरालाइसिस से जूझ रहे रामदास


आवास एवं शौचालय के अभाव में परिवार बेहाल

बीके सिंह

सिरकोनी, जौनपुर। स्थानीय विकास खंड की अहमदपुर ग्रामसभा निवासी रामदास गौतम पिछले करीब 3 वर्षों से पैरालाइसिस की बीमारी से जूझ रहे हैं। बीमारी के कारण परिवार की आर्थिक स्थिति पूरी तरह बिगड़ चुकी है। परिजनों के अनुसार पिछले कई महीनों से रामदास को वृद्धावस्था पेंशन भी नहीं मिल रही है। आर्थिक तंगी का आलम यह है कि परिवार के पास रहने के लिए पक्की छत तक नहीं है और शौचालय की सुविधा न होने के कारण घर की महिलाओं को खुले में शौच के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।

रामदास की बड़ी बहू सोनी ने बताया कि परिवार कई बार ग्राम प्रधान बच्चू लाल शर्मा से आवास, शौचालय और अन्य मूलभूत सुविधाओं की मांग कर चुका है। उनके अनुसार करीब चार बार ग्राम प्रधान से मिलने के बावजूद हर बार जल्द सुविधा उपलब्ध कराने का आश्वासन ही मिला लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं हुआ।

सोनी ने बताया कि रामदास के इलाज में परिवार की जमा पूंजी खत्म हो चुकी है। अब स्थिति ऐसी है कि जिस दिन दवा खरीदते हैं, उस दिन घर में दाल, चावल और सब्जी का इंतजाम करना मुश्किल हो जाता है। वहीं भोजन की व्यवस्था करने पर कई दिनों तक रामदास की दवा बंद करनी पड़ती है। परिवार ने प्रशासन से आवास, शौचालय, पेंशन और इलाज के लिए आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की गुहार लगाई है।

ग्रामीणों का आरोप है कि जिला मुख्यालय के नजदीक होने के बावजूद अहमदपुर ग्रामसभा की समस्याओं पर जिम्मेदार अधिकारियों की पर्याप्त नजर नहीं है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस गरीब परिवार की स्थिति का संज्ञान लेकर कब तक आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराता है?


ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!