Jaunpur News: तिरंगे के रंग में रंगा बरसठी

Aap Ki Ummid
follow us


Jaunpur News: तिरंगे के रंग में रंगा बरसठी


प्रमुख प्रतिनिधि की मौजूदगी में निगोह से भदरांव तक निकली तिरंगा यात्रा

जन्मभूमि अस्पताल से शुरू हुई यात्रा, राम जानकी मंदिर पर हुआ समापन

अनुपम मौर्य

बरसठी, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के प्रमुख प्रतिनिधि पंकज शुक्ला की मौजूदगी में मंगलवार को जन्मभूमि अस्पताल निगोह से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गयी। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित इस यात्रा में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी, युवा और कार्यकर्ता हाथों में तिरंगा लेकर शामिल हुए। भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयघोष से निगोह से लेकर भदराँव तक पूरा क्षेत्र देशभक्ति के रंग में सराबोर नजर आया।

तिरंगा यात्रा जन्मभूमि अस्पताल निगोह से प्रारंभ होकर निगोह, जमुनीपुर होते हुए भदराँव स्थित राम जानकी मंदिर पहुंची जहां इसका समापन हुआ। यात्रा के दौरान युवाओं और कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। हाथों में तिरंगा लिए लोग पूरे जोश के साथ देशभक्ति के नारे लगाते हुए आगे बढ़ते रहे।

कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि पंकज शुक्ला ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। तिरंगा यात्रा जैसे आयोजन लोगों में राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता और भाईचारे की भावना को मजबूत करते हैं। देश की एकता और अखंडता को बनाए रखना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है।

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि पूर्व मंत्री जगदीश सोनकर, जिला पंचायत सदस्य कैलाश दुबे, पूर्व भाजपा प्रत्याशी मेही लाल गौतम, पूर्व जिला उपाध्यक्ष राकेश शुक्ला, खंड विकास अधिकारी जगदीश प्रसाद एडीओ पंचायत प्रदीप कुमार आदि मौजूद रहे।

तिरंगा यात्रा में निगोह मंडल अध्यक्ष रमेश मौर्य, रमाशंकर गुप्ता, ब्रह्मदेव तिवारी, बृजेश सिंह, प्रमोद सिंह, संतोष सिंह, बद्री नारायण सिंह, दीपक पाण्डेय, अजय गौड़, नीतेश पाठक, शुभम तिवारी, अशोक गुप्ता, निगोह प्रधान राजकुमार गुप्ता सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी शामिल हुये।

कार्यक्रम संयोजक/मंडल मंत्री आशीष सिंह रहे तो सह-संयोजक की जिम्मेदारी किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष विनोद तिवारी और समाजसेवी रितेश सिंह ने निभायी। आयोजकों ने कहा कि तिरंगा यात्रा के माध्यम से लोगों में राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता और अखंडता का संदेश दिया गया। जन्मभूमि अस्पताल निगोह से शुरू हुई यात्रा जब भदराँव के राम जानकी मंदिर पहुंची तो भारत माता के जयघोष से वातावरण गूंज उठा। उत्साह और उमंग के बीच तिरंगा यात्रा का समापन हुआ।


ads

ads

ads

ads

ads
ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!