Jaunpur News: राज्यमंत्री के प्रयास से 7 मरीजों को मिली 7.20 लाख की सहायता

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: राज्यमंत्री के प्रयास से 7 मरीजों को मिली 7.20 लाख की सहायता


मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से अस्पतालों में भेजी गयी सहायता

जौनपुर। राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार खेल एवं युवा कल्याण विभाग गिरीश चंद्र यादव के प्रयास से मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से जनपद के 7 जरूरतमंद मरीजों को उपचार के लिये कुल 7 लाख 20 हजार 150 रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गयी। यह धनराशि संबंधित चिकित्सा संस्थानों को उपचार के लिए उपलब्ध करायी जायेगी।

इस बाबत राज्यमंत्री ने बताया कि स्वीकृत लाभार्थियों में बंजारेपुर की इन्द्रावती देवी को बीएचयू के इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज के लिये 1 लाख रुपये, शेखपुर सुतौली निवासी शैलेन्द्र यादव को केजीएमयू/गांधी मेमोरियल एंड एसोसिएट हॉस्पिटल के लिये 1 लाख रुपये, पाल्हामऊ खुर्द निवासी रामकिशुन पाल को बीएचयू के लिये 95 हजार 150 रुपये, डेरामुआयना (कुरचनपुर) निवासी रतना देवी को बीएचयू के लिये 1 लाख रुपये, शेखपुर अशरफपुर निवासी रामजीत यादव को संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान के लिये 1 लाख 50 हजार रुपये, वाजिदपुर उत्तरी निवासी निखिल राय को बीएचयू के लिये 1 लाख रुपये तथा गरोठन निवासी सविता को डॉ. राम मनोहर लोहिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज के लिये 75 हजार रुपये की सहायता स्वीकृत की गई है।

श्री यादव ने बताया कि मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से स्वीकृत कुल 7 लाख 20 हजार 150 रुपये की राशि संबंधित अस्पतालों को मरीजों के उपचार के लिये उपलब्ध करायी गयी है जिससे जरूरतमन्द परिवारों को आर्थिक राहत मिल सकेगी। वहीं दूसरी ओर मरीजों के परिजनों ने राज्यमंत्री गिरीश चन्द्र यादव सहित प्रदेश की योगी सरकार के प्रति कृतज्ञता व्यक्त किया।


ads

ads

ads

ads

ads

ads


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!