Jaunpur News: तेज रफ्तार कार ने 6 बाइकों को मारी टक्कर, दो युवक घायल

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: तेज रफ्तार कार ने 6 बाइकों को मारी टक्कर, दो युवक घायल


सिद्दीकपुर-जमुहाई मार्ग पर कोठवार बाजार में हुआ हादसा

अजय विश्वकर्मा/विरेन्द्र यादव

सिद्दीकपुर/सरायख्वाजा, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के सिद्धीकपुर-जमुहाई मार्ग स्थित कोठवार बाजार में गुरुवार की शाम तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे खड़ी छह बाइकों को टक्कर मार दी। हादसे में सभी बाइकें क्षतिग्रस्त हो गईं। कार की चपेट में आने से दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। एक युवक का पैर टूट गया। घटना के बाद बाजार में अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी के अनुसार मिर्चा गांव निवासी वसीम अहमद पुत्र कौशल अहमद गुरुवार की शाम घर से सामान खरीदने कोठवार बाजार आए थे। इसी दौरान सिद्दीकपुर-जमुहाई मार्ग से तेज रफ्तार कार बाजार की ओर आई और अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी बाइकों में टक्कर मारती चली गई। एक के बाद 6 बाइकें कार की चपेट में आ गईं। इसी दौरान वहां मौजूद मोहम्मद अकबर पुत्र मोहम्मद मुस्ताक भी कार की चपेट में आ गए। हादसे में उनका पैर टूट गया जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। अचानक हुई घटना से बाजार में मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया।

आस—पास के दुकानदार सहित स्थानीय लोग मौके पर जुट गए और घायलों की मदद करने के साथ ही पुलिस को सूचना दिये। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कार व चालक को कब्जे में लेकर चौकी भेज दिया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त बाइकों का भी जायजा लिया और घटना की जांच शुरू कर दी। चौकी प्रभारी सिद्दीकपुर जियाउद्दीन अहमद ने बताया कि क्षतिग्रस्त मोटरसाइकिलों के मालिकों को बुलाया गया है।


ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!