राकेश शर्मा
खेतासराय, जौनपुर। सावन के पावन माह में गुरुवार शाम खेतासराय-जौनपुर मुख्य मार्ग स्थित बादशाही शिव हनुमान मंदिर के पास आस्था और सेवा का अनूठा संगम देखने को मिला जहाँ भव्य भंडारे का आयोजन कर कांवड़ियों और राहगीरों के लिए जलपान एवं भोजन की व्यवस्था की गई।
आयोजनकर्ता ने बताया कि जलालपुर, अंबेडकरनगर से आने वाले कांवड़ियों की सेवा के लिए यह भंडारा शाहू समाज के तहसील अध्यक्ष छोटे लाल गुप्ता के सौजन्य से करीब 20 वर्षों से आयोजित किया जा रहा है। भंडारे में करीब 500 लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। कांवड़ियों की सेवा को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए बड़े संख्या में पुलिस बल मौजूद रहीं। इस अवसर पर लालमन बिंद, जय प्रकाश बेनवंशी, दुर्गेश बरनवाल, रिंकू बनवासी, वरुण गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, रवि बिंद, रामशब्द बिंद समेत अन्य लोगों का विशेष सहयोग रहा।
.jpg)







