राकेश शर्मा
खेतासराय, जौनपुर। अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत स्थानीय पुलिस ने मंगलवार को तारगहना में महिला से विवाद के मामले में पिता-पुत्र समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर न्यायालय चालान किया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में अमन बिंद पुत्र अशोक बिंद, अंकित बिंद पुत्र अशोक बिंद, प्यारे लाल बिंद पुत्र चुन्नी लाल बिंद तथा राम आशीष बिंद पुत्र राम अचल बिंद सभी निवासी ग्राम तारगहना शामिल हैं। पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के दृष्टिगत चारों के खिलाफ कार्यवाही किया। वहीं गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक गुलाब चन्द्र, हेड कांस्टेबल सलीम खान तथा रिजर्व आरक्षी गौरव तोमर शामिल रहे।
.jpg)






