Jaunpur News: दीवानी न्यायालय अधिवक्ता संघ का चुनाव कार्यक्रम घोषित, 25 से शुरू होगा नामांकन

Aap Ki Ummid
follow us

जौनपुर। दीवानी न्यायालय अधिवक्ता संघ जौनपुर की कार्यकारिणी चुनाव वर्ष 2026 के लिये चुनाव कार्यक्रम घोषित कर दिया गया। सहायक चुनाव अधिकारी गौरीशंकर मिश्र ने बताया कि मुख्य चुनाव अधिकारी राजेंद्र प्रसाद सिंह ने शुक्रवार को चुनाव कार्यक्रम की घोषणा किया।

घोषित कार्यक्रम के अनुसार अध्यक्ष पद हेतु 30 वर्ष की विधि व्यवसाय अवधि निर्धारित की गयी है जबकि उपाध्यक्ष के दो पदों के हेतु भी 30 वर्ष की अवधि अनिवार्य होगी। मंत्री पद के लिये 15 वर्ष, सह मंत्री के लिये 10 वर्ष, उप मंत्री के 2 पदों के लिये सात वर्ष तथा लेखा निरीक्षक पद के लिये 15 वर्ष की विधि व्यवसाय अवधि निर्धारित की गई है। कार्यकारिणी सदस्य के सात पदों के लिए भी चुनाव होगा।

उन्होंने बताया कि नामांकन फार्म 24 अगस्त को दोपहर 12 बजे से शाम 4:30 बजे तक प्राप्त किये जा सकेंगे। इसके लिये निर्धारित नामांकन राशि के साथ 700 रुपये जमा करने होंगे। अध्यक्ष पद हेतु 6 हजार, उपाध्यक्ष व मंत्री के लिये 5 हजार, सह मंत्री व उप मंत्री के लिये 3-3 हजार, लेखा निरीक्षक एवं कार्यकारिणी सदस्य के लिये 2,500 रुपये नामांकन राशि निर्धारित की गयी है। यह राशि किसी भी स्थिति में वापस नहीं होगी।

नामांकन पत्र 25 और 26 अगस्त को दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक निर्धारित चुनाव अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत किये जायेंगे। नामांकन पत्रों की जांच 27 अगस्त को सुबह 10:30 बजे से शाम 4 बजे तक अधिवक्ता संघ में होगी। नामांकन वापसी 29 अगस्त को दोपहर 2:30 बजे से 4 बजे तक होगी जिसके बाद शाम 4:30 बजे प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी की जायेगी।

चुनाव अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि 21 अगस्त से चुनाव सम्पन्न होने तक संघ भवन दीवानी न्यायालय परिसर अथवा मुरलीधर उपाध्याय भवन में किसी प्रत्याशी द्वारा पोस्टर या बैनर लगाये जाने पर उसका नामांकन निरस्त माना जायेगा। इसके अलावा चुनाव घोषणा से लेकर चुनाव अवधि तक अभद्रता, नारेबाजी या प्रदर्शन करने वाले प्रत्याशी को तत्काल चुनाव से वंचित किया जा सकता है। चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही दीवानी न्यायालय अधिवक्ता संघ में चुनावी सरगर्मी तेज हो गयी है और सम्भावित प्रत्याशियों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं।


ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!