Jaunpur News: निःशुल्क नेत्र जांच शिविर में 100 लोगों का हुआ पंजीकरण

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: निःशुल्क नेत्र जांच शिविर में 100 लोगों का हुआ पंजीकरण


ऑपरेशन के लिये 25 मरीज किये गये चयनित

चन्दन अग्रहरि

शाहगंज, जौनपुर। सामाजिक संस्था ज्योत्सना एवं शंकरा आई हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित निःशुल्क नेत्र जांच शिविर में 100 लोगों का पंजीकरण किया गया। विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों की आंखों की जांच कर आवश्यक परामर्श देने के साथ दवाइयां वितरित कीं। जांच के दौरान 25 मरीजों में मोतियाबिंद की पुष्टि हुई जिन्हें निःशुल्क ऑपरेशन के लिए चयनित किया गया। चयनित मरीजों को आगे की प्रक्रिया के लिए अस्पताल भेजा गया।

शिविर में शंकरा आई हॉस्पिटल की ओर से संदीप सिंह, आशुतोष यादव, अर्चना पाल, रीना एवं पारुल ने सेवाएं प्रदान कीं। वहीं ज्योत्सना संस्था की ओर से डॉ. एस.एल. गुप्ता, प्रेम नारायण जायसवाल, निशाकांत जायसवाल, राम निरंजन मौर्य, राम केदार, मिठाई लाल, दीपक जायसवाल एवं विकास मौर्य सहित अन्य लोगों ने सहयोग किया।

इस मौक ेपर कार्यक्रम संयोजक प्रेम नारायण जायसवाल ने बताया कि शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है, ताकि आंखों की बीमारियों की समय रहते पहचान कर उनका उपचार कराया जा सके।



ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!