New Delhi News: दिल्ली (एनसीआर) प्रदेश जायसवाल (सर्ववर्गीय) महासभा ने मनाया चिकित्सा गौरव सम्मान समारोह

Aap Ki Ummid
follow us

 

New Delhi News: दिल्ली (एनसीआर) प्रदेश जायसवाल (सर्ववर्गीय) महासभा ने मनाया चिकित्सा गौरव सम्मान समारोह






नई दिल्ली/नोएडा। राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के पावन अवसर पर दिल्ली (एनसीआर) प्रदेश जायसवाल (सर्ववर्गीय) महासभा द्वारा यूपी राजकीय निर्माण निगम लिमिटेड, सेक्टर-62, नोएडा के सभागार में एक गरिमामय चिकित्सा गौरव सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। समारोह में समाज के प्रबुद्ध एवं गणमान्य स्त्री-पुरुषों की उल्लेखनीय सहभागिता रही, जिन्होंने उत्साहपूर्वक अपनी उपस्थिति दर्ज कर कार्यक्रम की गरिमा को अभूतपूर्व ऊँचाइयाँ प्रदान कीं।

यह समारोह वरिष्ठ समाजसेवी अशोक जायसवाल के मार्गदर्शन तथा सुधीर कुमार मनहर की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का प्रभावी एवं गरिमापूर्ण संचालन अखिल भारतीय जायसवाल (सर्ववर्गीय) महासभा के राष्ट्रीय महासचिव श्री आदित्य वर्धनम एवं दिल्ली (एनसीआर) प्रदेश महासभा के महासचिव श्री प्रदीप जायसवाल ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर चिकित्सा सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान एवं उत्कृष्ट उपलब्धियाँ अर्जित करने वाले समाज के 15 प्रतिष्ठित चिकित्सकों को अंगवस्त्र, स्मृति-चिह्न, पुष्पहार, प्रशस्ति-पत्र तथा पर्यावरण संरक्षण के संदेशस्वरूप पौधा भेंट कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारम्भ देश के प्रख्यात साहित्यकार एवं अखिल भारतीय जायसवाल (सर्ववर्गीय) महासभा के राष्ट्रीय वरिष्ठ कार्यकारी अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) अरुण मोहन भारवि के प्रेरणादायी बीज वक्तव्य से हुआ। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति एवं सनातन परम्परा में सम्मान का वास्तविक अधिकारी धन अथवा केवल ज्ञान का स्वामी नहीं, बल्कि समाजहित में समर्पित, दानी, त्यागी एवं लोककल्याण के लिए जीवन अर्पित करने वाला व्यक्ति होता है। उन्होंने कहा कि हमारी संस्कृति ने सदैव परोपकार एवं राष्ट्रसेवा के प्रतीक महापुरुषों को सर्वोच्च स्थान दिया है। चिकित्सक मानव जीवन के रक्षक एवं समाज के लिए ईश्वर के समान पूजनीय हैं। उनके प्रति कृतज्ञता एवं सम्मान की भावना को अभिव्यक्त करने के उद्देश्य से आयोजित यह चिकित्सा गौरव सम्मान समारोह न केवल अपनी अवधारणा में अनूठा है, बल्कि सम्पूर्ण समाज के लिए प्रेरणास्रोत भी है।

समारोह में डॉ. राजेश जायसवाल (नोएडा), डॉ. नेहा गर्ग जायसवाल (नोएडा), डॉ. राजन जायसवाल (नोएडा), डॉ. ओम प्रकाश प्रसाद (हिन्दू राव अस्पताल), डॉ. पूनम प्रसाद (सफदरजंग अस्पताल), डॉ. अक्षत जायसवाल (आरएमएल), डॉ. सुमित जायसवाल (रोहिणी), डॉ. पंकज जायसवाल (रोहिणी), डॉ. अशोक कुमार जायसवाल (एम्स), डॉ. टी.पी. जायसवाल (रोहिणी), डॉ. कैलाश जायसवाल, डॉ. शालू जायसवाल (नोएडा), डॉ. विजय शंकर तथा डॉ. विनीत जायसवाल (आरएमएल) को सम्मानित किया गया। सम्मान प्राप्त करने वाले सभी चिकित्सकों ने महासभा के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उन्हें समाजसेवा के प्रति और अधिक समर्पण, उत्साह एवं उत्तरदायित्व के साथ कार्य करने की प्रेरणा प्रदान करता है।

इस अवसर पर नर्मदेश्वर जायसवाल, महेश शिवहरे, विनोद जायसवाल तथा मनोज शाह ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के सम्मान समारोह सामाजिक एकता, पारस्परिक सहयोग एवं जागरूकता को सुदृढ़ करने के साथ-साथ समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं तथा नई पीढ़ी को उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रेरित करते हैं। कार्यक्रम की सफलता में प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री विजय जायसवाल, प्रदेश युवा अध्यक्ष अजय जायसवाल, प्रदेश युवा महासचिव घनश्याम जायसवाल, प्रदेश महासचिव प्रदीप जायसवाल तथा राष्ट्रीय महासचिव आदित्य वर्धनम की भूमिका विशेष रूप से सराहनीय रही। समारोह में वीणा जायसवाल, माधवी जायसवाल, अनीता मनहर, रंजना गुप्ता, वंदना जायसवाल, प्राचार्या नीलम भारवि, राजकुमार जायसवाल, अवधेश गुप्ता, राधेश्याम जायसवाल, वीके जायसवाल, माखन चौधरी सहित अनेक गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम के समापन अवसर पर प्रदेश युवा अध्यक्ष श्री अजय कुमार जायसवाल का जन्मदिवस केक काटकर हर्षोल्लास एवं आत्मीय वातावरण में मनाया गया। उपस्थित सभी सदस्यों ने उन्हें जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ एवं मंगलकामनाएँ प्रेषित कीं। अंत में प्रदीप जायसवाल द्वारा प्रभावपूर्ण धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया गया। रुचिकर अल्पाहार के साथ कार्यक्रम का समापन इस सामूहिक संकल्प के साथ हुआ कि आगामी वर्ष राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के अवसर पर समाज के 300 से अधिक चिकित्सकों की सहभागिता के साथ इस सम्मान समारोह को और भी अधिक भव्य एवं ऐतिहासिक स्वरूप प्रदान किया जाएगा।

ads


ads

ads 


ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!